अपडेटेड 7 November 2025 at 21:50 IST

Video: ज्वेलर की आंखों में झोंकना चाहती थी मिर्ची, दुकानदार ने लुटेरी महिला को 20 सेकंड में जड़ दिए 20 थप्पड़

अहमदाबाद की ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश नाकाम रही। महिला चोर मिर्ची झोंककर ज्वेलरी चोरी करने वाली थी, लेकिन महिला को दुकानदार ने 20 सेकंड में 20 थप्पड़ जड़ दिए, CCTV वीडियो वायरल।

Follow :  
×

Share


Ahmedabad jewelry robbery Video: गुजरात के अहमदाबाद से एक वीडियो सामने आया है, जहां ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश नाकाम रही, इससे पहले की महिला दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक कर भागती, इससे पहले ही, दुकानदार की सतर्कता और फुर्ती ने महिला का पूरा प्लान चौपट कर दिया। महिला ने ज्वेलरी शॉप पर बैठे आदमी पर हमला कर लूट की कोशिश की थी। लेकिन दुकानदार ने झट से उसे पकड़ लिया और लगातार 20 सेकंड में महिला को 20 थप्पड़ मारे। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई। जिसके बाद वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो किसी फिल्म के एक्शन सीन जैसा लग रहा है। घटना के बाद महिला किसी तरह वहां से भाग निकली। हालांकि, पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला ने पहले भी इसी इलाके की दुकानों में रेकी की थी और यह किसी गिरोह से जुड़ी हो सकती है।

दुकानदार की फुर्ती और हिम्मत की तारीफ

फिलहाल सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लोग दुकानदार की फुर्ती और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने टिप्पणी की कि यह सतर्कता सभी दुकानदारों के लिए सबक है। फिलहाल, पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है और लूट के इस असफल प्रयास के मामले में आगे की जांच जारी है।

अहमदाबाद में बढ़ रही लूट की घटनाएं…

एक रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद में हाल के महीनों में छोटी-मोटी लूट की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसके चलते दुकानदारों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, दुकानदार की बहादुरी की हर तरफ तारीफ हो रही है, लेकिन ऐसी स्थितियों में कानूनी तरीके से खुद का बचाव करना चाहिए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और तुरंत सूचना दें। यह वीडियो न सिर्फ अपराध की नाकामी दिखाता है, बल्कि सतर्कता की अहमियत भी बताता है कि हमें आसपास क्या हो रहा है इसको लेकर हमेशा अलर्ट रहना चाहिए। 
 

यह भी पढ़ें:  'मकान मेरे नाम करो...',यूट्यूबर वंशिका ने घर में घुसकर मां को दी गालियां

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 7 November 2025 at 21:50 IST