अपडेटेड 13 December 2025 at 21:24 IST
'नागिन के बाद अब मुर्गा...' आंटी ने फंक्शन में किया ऐसा हाहाकारी डांस, VIRAL VIDEO देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी
Viral Video: वीडियो में एक आंटी को फंक्शन में मुर्गा डांस करते देखा जा सकता है, जिसने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया है। सोशल मीडिया पर आंटी का डांस वीडियो वायरल हो गया, जिस पर लोग खूब मजे लेते नजर आए।
Dance Viral Video: नाच-गाने के बिना शादियां अधूरी लगती हैं। शादी के फंक्शन में हर कोई अपने-अपने तरीके से महफिल सजाता है। हालांकि कई बार ऐसे-ऐसे अजीबोगरीब डांस भी देखने को मिल जाते हैं, जो सभी को हैरान करने के साथ हंसा-हंसाकर लोटपोट भी कर देते हैं। आपने शादियों से नागिन डांस तो खूब देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी को मुर्गा डांस करते देखा है? इन दिनों इंटरनेट पर एक आंटी का मुर्गा डांस धूम मचाए हुए है, जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। वायरल वीडियो पर लोग जमकर मजे लेते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में एक आंटी किसी फंक्शन में डांस करती दिख रही हैं। उनके एक्सप्रेशन और डांस इतना फनी है, जिसे देख वहां मौजूद मेहमान और इंटरनेट पर देख रहे लोग पेट पकड़-पकड़कर हंस रहे हैं।
आंटी का मजेदार डांस VIRAL
वीडियो हल्दी फंक्शन का बताया जा रहा है। इसमें शादी में मौजूद कई मेहमान झूमते नजर आ रहे हैं। इस बीच एक आंटी अंतरंगी डांस शुरू कर देती हैं। वीडियो में पीछे एक धुन बज रही है और उस पर आंटी 'मुर्गा डांस' करती नजर आ रही हैं। एक लड़का भी इसमें उनका साथ देता दिख रहा है। आंटी के एक्सप्रेशन और डांस इतना फनी है कि इसे देख वहां मौजूद मेहमान हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को देख लोगों ने खूब मजे लिए।
वीडियो को मिले ढाई मिलियन व्यूज
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो को navneetpathakpandit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे ढाई मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए मजे लेते नजर आए।
लोगों ने खूब लिए मजे
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हिप हॉप, क्लासिकल क्या होता है? अपना तो मुर्गा और नागिन डांस होता है, है ना?" दूसरे ने कहा, "4 चांद नहीं 16 चांद लगा दिए आंटी ने।" अन्य यूजर ने कहा, "सब पर नागिन आती है यहां मुर्गा आ गया आंटी के ऊपर।" एक और यूजर ने कहा, "सिस्टम है भाई सिस्टम।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 13 December 2025 at 21:21 IST