अपडेटेड 7 November 2024 at 19:00 IST

भारत में हिंदी के बाद सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन? करोड़ों लोगों की पसंद

Which language is spoken next to Hindi in India? क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा कौन सी है। अगर नहीं तो जानते हैं...

Follow :  
×

Share


languages list | Image: www.mapsofindia.com

Top 5 languages spoken in india: हमारे देश में न जानें ऐसी कितनी भाषाएं बोली जाती हैं जो न केवल उनकी संस्कृति को दर्शाती हैं बल्कि उनकी भावनाओं से भी अवगत कराती हैं। जहां हिंदी भाषा को नंबर वन पर रखा गया है वहीं तमिल, गुजराती, उर्दू, बंगाली, मराठी आदि भाषणएं भी किसी से कम नहीं हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि हमारे देश में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाएं कौन सी हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा कौन सी है और इन भाषाओं को कितने लोग बोलते हैं। पढ़ते हैं आगे…

सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं की सूची (Languages List in Hindi)

  • Hindi: सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा में हिंदी का नाम सबसे ऊपर आता है। बता दें कि हिंदी भाषा को न केवल आसानी से समझा जा सकता है बल्कि इस भाषा को देश में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा का माना गाया है। इसे 52.83 करोड़ लोग बोलते हैं।
  • Bengali: दूसरे नंबर पर बोले जाने वाली भाषा बंगाली है, जिसे 9.72 करोड़ लोग बोलते हैं।
  • Marathi: तीसरे नंबर पर बोले जाने वाली भाषा मराठी लैंग्वेज है, जिसे 8.30 करोड़ बोलते हैं।
  • Telugu: चौथे नंबर पर बोले जाने वाली भाषा तेलुगु है, जिसे 8.11 करोड़ लोग बोलते हैं।
  • Tamil: पांचवें नंबर पर तमिल भाषा सबसे ज्यादा बोली जाती है, जिसे 6.90 करोड लोग बोलते हैं।
  • Gujarati: गुजराती भाषा की बात करें तो इससे 55 मिलियन लोग बोलते हैं।
  • Kannada: कन्नड़, कर्नाटक की ऑफिशियल लैंग्वेज है, जिसे 43 मिलियन लोग बोलते हैं।

बता दें कि हमारे देश में उर्दू भाषा भी बोली जाती है। इसे मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश में बोला जाता है। इसके बाद बिहार, तेलंगाना और वेस्ट बंगाल में भी उर्दू भाषा को बोला जाता है।

ये भी पढ़ें - जंगल किंग शेर तो समुद्र का राजा कौन? Google करने से पहले यहां देखें जवाब

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 November 2024 at 18:38 IST