अपडेटेड 11 May 2025 at 16:05 IST

'पाकिस्तान के खिलाफ विरोध का अनोखा तरीका...', दुल्हन ने लगाए 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' लिखे नारे वाले झंडे पर ठुमके;VIDEO Viral

देश में शादियों का मौसम चल रहा है। सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' का असर अब शादी में देखने को मिला है।

Follow :  
×

Share


VIRAL:  पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' का असर पूरे भारत में देखा जा रहा है। भारतीय सेना के अदम्य साहस को हर कोई सलाम कर रहा है। देश में सेना का कौशल को नमन कर रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' का समर्थन कर रहे हैं।

देश में शादियों का मौसम चल रहा है। सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' का असर अब शादी में देखने को मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ विरोध का अनोखा तरीका देखने को मिला है। नवी मुंबई से एक शादी समारोह का वीडियो सामने आया है जिसमें शादी की रस्म दौरान पाकिस्तान के झंडे पर रिश्तेदारों ने लगा रहे हैं। दुल्हन ने भी पाकिस्तानी झंडे उपर पैर रख कर डांस किया।

पाकिस्तान के झंडे को जमीन पर बिछाकर किया डांस

नवी मुंबई के म्हात्रे परिवार की शादी में बाराती पाकिस्तान के झंडे पर झूमते और नाचते दिखाई दिए। औरतें-पुरुष जमीन पाकिस्तान मुर्दाबाद का झंडा चिपका कर उसपर नाच कर अपना विरोध जताते नजर आए।

'सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी' गाने पर लोगों ने किया डांस

पेशे से साउंड और ऑर्केस्ट्रा का काम करने वाले दुल्हन के चाचा प्रदीप म्हात्रे के संकल्पना से शादी के हल्दी रस्म में मंडप में पाकिस्तान के झंडे लगा कर उस पर नाचने का आइडिया आया। नवीं मुंबई के मूल निवासी आगरी समाज में शादी से ज्यादा हल्दी रस्म को महत्व रहता है। इसी के चलते म्हात्रे परिवार ने पाकिस्तान का झंडा जमीन पे रख कर उस पर डांस किया।

शंकर महादेवन द्वारा गाया हुआ गीत "सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी" पर परिवारवालों ने पाकिस्तानी झंडे पर जमकर डांस किया।

इसे भी पढ़ें: छल करना-धोखा देना इसके हथियार... PAK के सीजफायर तोड़ने पर भड़के अनिल विज

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 11 May 2025 at 16:05 IST