पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर भड़के अनिल विज, सीजफायर तोड़ने पर बोले- छल करना और धोखा देना इसके हथियार...

अनिल विज ने पाकिस्तान के संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर कहा कि छल करना और धोखा देना इसके हथियार है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anil Vij
Haryana Minister Anil Vij | Image: ANI

Anil Vij: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर पर सहमति बनने के कुछ घंटों बाद ही पड़ोसी मुल्क ने इसका उल्लंघन कर अपने नापाक इरादे स्पष्ट कर दिए। हालांकि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर उसके मंसूबों पर फिर पानी फेर दिया। इस बीच अनिल विज ने पाकिस्तान की कायराना हरकत को लेकर कहा है कि छल करना और धोखा देना इसके हथियार है।

दरअसल, अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत संघर्ष विराम पर राजी हुआ था। इसके बाद दोनों देशों सीजफायर के लिए राजी हुए और इसे लेकर घोषणा हुई। लेकिन, तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने हिमाकत कर सीजफायर तोड़ दिया। इसके बाद से पाकिस्तान के खिलाफ देश में आक्रोश बढ़ गया है।

छल और धोखा पाकिस्तान का हथियार- विज 

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, 'पाकिस्तान, पाकिस्तान नहीं बल्कि नापाकिस्तान है। झूठ बोलना, छल करना, धोखा देना इसके हथियार हैं। कल (10 मई 2025) सीजफायर की सहमति होने के बावजूद इन्होंने उसका उल्लंघन किया। हमारे नेतृत्व पूरी तरह से इस पर निगाह रखे हुए हैं। हमारी फोर्स भी इस पर नजर बनाए हुए है।'

हमारे लिए सबसे पहले देश- अनिल विज

उन्होंने आगे कहा, 'हमारा नेतृत्व विचार करने के बाद ही देश हित में जो होगा वह करेगा। हमारे लिए सबसे पहले देश है। इसलिए देश के हित में जो होगा वो करेंगे। यह तो तय कर ही लिया गया है कि अगर कोई उग्रवादी हमला होता है तो वो देश पर हमला माना जाएगा और उसका वैसा ही जवाब दिया जाएगा जैसा देश पर होने पर दिया जाता है।'

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा था?

विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि पिछले कुछ दिन से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने का समझौता (10 मई की शाम 5 बजे) हुआ था। कुछ घंटों में पाकिस्तान की ओर से समझौते का घोर उल्लंघन किया गया। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। यह सीमा अतिक्रमण अत्यंत ही निंदनीय है और इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। इसलिए पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस अतिक्रमण को रोकने के लिए सिर्फ उचित कार्रवाई करें। सेना ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है। उसे किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने के लिए आदेश दिए गए हैं।

भारत सरकार ने पाकिस्तान को दिया साफ संदेश

बता दें कि भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए कहा गया है कि अब भविष्य में होने वाले किसी भी आतंकी हमले को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। इसके साथ ही उसका जवाब भी उसी स्तर पर दिया जाएगा। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सीजफायर के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान ने दिखाई थी कायरता , मिला करारा जवाब; 5 प्वाइंट में समझिए रात में बॉर्डर पर क्या-क्या घटा

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड