VIDEO: सोफे पर बैठा था 54 KG का बॉयफ्रेंड, भागती हुई आई और ऊपर ही कूद गई 136 KG की गर्लफ्रेंड; फिर जो हुआ वो VIRAL हो गया
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। सोफे पर बैठे बॉयफ्रेंड पर गर्लफ्रेंड ऐसा कूदी कि उसकी मौत ही हो गई।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: 'तुम्हारे लिए जान भी हाजिर है', ये लफ्ज लव बर्ड्स के बीच काफी पॉपुलर है। कपल्स अक्सर इसका इस्तेमाल अपने प्यार के पैमाने को बताने के लिए करते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है जहां ये शब्द उल्टे पड़ गए। एक गर्लफ्रेंड ने अपनी जान देने के बजाय अपने बॉयफ्रेंड की जान ही ले ली। वो Bf पर ऐसा कूदी कि उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि 44 साल के मृतक शख्स का नाम कीनो बटलर है, जिसका कुल वजन 120 पाउंड यानी की लगभग 54 किलो था। वो अमेरिका में अपनी 300 पाउंड (136 किलो) वजनी गर्लफ्रेंड विंडी थॉमस के साथ रहता था। दूसरे कपल्स की तरह इन दोनों के बीच भी लड़ाई-झगड़े होते थे। 18 मार्च 2018 को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गया।
बॉयफ्रेंड पर कूद गई 136 किलो वजनी गर्लफ्रेंड
पुलिस के मुताबिक, गर्लफ्रेंड विंडी गुस्से में अपने बॉयफ्रेंड कीनो पर कूदकर बैठी। उसके भारी भरकम वजन से कीनो का दम घुटने लगा। उसकी छाती और गर्दन पर इतना दबाव बना कि वो सांस ही नहीं ले पाया। विंडी के वजन से उसकी सांसें रुक गईं। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मौत का कारण 'रेस्पिरेटरी इंसफिशिएंसी ड्यू टू कम्प्रेशन ऑफ चेस्ट एंड नेक' बताया गया। इसका मतलब है कि कीनो के छाती और गर्दन पर पड़े भारी दबाव बनने से उसकी सांस लेने की क्षमता खत्म हो गई।
Gf पर चल रहा ‘थर्ड डिग्री मर्डर’ केस
इस मामले को हत्या करार देते हुए विंडी थॉमस पर 'थर्ड डिग्री मर्डर' का केस चलाया गया। अदालत में लंबी सुनवाई के बाद विंडी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे 18 से 36 साल तक की जेल की सजा सुनाई। कपल्स के बीच वजन के अंतर को लेकर पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्यार में वजन भी जानलेवा- यूजर्स
इस खबर के सामने आने के बाद यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने कहा, 'प्यार में वजन भी जानलेवा हो सकता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये मर्डर है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई उसका वजन हैंडल नहीं कर पाया।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 19 June 2026 at 09:58 IST