बेवफाई, बीबी और बवाल...पति ने 36 साल की पत्‍नी को 24 साल के लड़के संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, दोनों की करा दी शादी; VIDEO हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पति ने अपनी पत्नी को गैर मर्द संग पकड़ लिया। इसके बाद उसने आव देखा न ताव, दोनों को पकड़कर उनकी शादी करा दी।

Viral Video
Viral Video | Image: x

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ कथिततौर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद बौखलाए पति ने तुरंत पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पति ने अपनी 36 साल की पत्नी को 24 साल के लड़के के साथ कथिततौर पर रंगे हाथों पकड़ा। दोनों मर्यादाहीन स्थिति में पकड़े गए। पत्नी की धोखेबाजी से पति के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पति ने पत्नी को गैर-मर्द संग पकड़ा

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। ऐसे में लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। इसी दौरान पति ने दोनों को साथ देख लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को पति समेत लोगों ने पकड़ लिया।

पति ने पकड़कर करवा दी शादी

इसके बाद उन्हें पकड़कर शादी करा दी गई। युवक और युवती ने एक दूसरे के गले में माला डाली। युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भी भरा। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement

चर्चा का विषय बना पूरा मामला

इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये घटना कहां कि है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें: हरियाणवी गाने 'हीरो होंडा' पर कॉलेज गर्ल का धमाकेदार डांस, देसी अंदाज पर लट्टू हुए नेटिजंस- VIDEO VIRAL

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड