Advertisement
पब्लिश्ड May 1, 2023 at 4:20 PM IST

Ajeya Warrior 2023: इंडियन और ब्रिटिश ऑर्मी का संयुक्त अभ्यास, जवानों ने किया सैन्य कौशल का प्रदर्शन

Ajeya Warrior 2023: भारत और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य अभ्यास का 7वां संस्करण 'अजय वॉरियर्स 2023' यूनाइटेड किंगडम के सैलिसबरी प्लेन्स में आयोजित किया जा रहा है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 27 अप्रैल से 11 मई तक आयोजित किया जाएगा।

जान लें कि अजय वॉरियर्स यूनाइटेड किंगडम के साथ एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो यूनाइटेड किंगडम और भारत में आयोजित किया जाता है। इससे पहले यह सैन्य अभ्यास उत्तराखंड के चौबटिया में अक्टूबर 2021 में आयोजित किया गया था।

26 अप्रैल को ब्रिटेन पहुंची भारतीय सेना

इस सैन्य अभ्यास में यूनाइटेड किंगडम के 2 रॉयल गोरखा राइफल्स और भारतीय सेना के बिहार रेजिमेंट के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय सेना के जवान 26 अप्रैल को एयरफोर्स के C-17 एयरक्राफ्ट में ब्रिज नॉर्टन पहुंचे। भारतीय सेना के जवान स्वदेशी हथियार और उपकरण लेकर यूके पहुंचे हैं।

इस अभ्यास का मकसद है दोनों देशों के बीच पॉजिटिव सैन्य संबंध स्थापित करना, संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत शहरी और अर्ध-शहरी वातावरण में संचालन करते समय एक-दूसरे की सर्वोत्तम क्षमता को प्रमोट करना और एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना।

संबंधों को एक नई दिशा देगा अजय वॉरियर्स

इस अभ्यास के दायरे में बटालियन स्तर पर कमांड पोस्ट एक्सरसाइज (सीपीएक्स) और कंपनी स्तर फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (एफटीएक्स) शामिल हैं। अभ्यास के दौरान प्रतिभागी विभिन्न सिम्युलेटेड स्थितियों में अपने ऑपरेशनल कौशल का परीक्षण करने वाले विभिन्न मिशनों में शामिल होंगे।

'अजय वॉरियर्स' भारतीय सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रक्षा सहयोग में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़ेंः मुंडी पासी हुई 'बेनकाब', अचानक आई मीडिया के सामने और अतीक-शाइस्‍ता पर किए बड़े खुलासे

अमेरिका और फिलीपींस ने भी किया था सैन्य अभ्यास

पिछले दिनों अमेरिका और फिलीपींस ने भी सैन्य अभ्यास किया था।  इसमें 12,200 सैनिक अमेरिका के और 5,400 सैनिक फिलीपींस के बताए जा रहे थे। इस ज्वॉइंट अभ्यास का नाम 'बालिकतान' दिया गया, जिसका मतलब फिलीपींस की भाषा में कंधे से कंधा मिलाकर चलना होता है। यह अभ्यास 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ेंः The Kerala Story पर Tharoor का एक और ट्वीट, 'धर्मांतरण' का सबूत दो, 1 करोड़ लो'

Follow :  
×

Share