पावर बटन खराब होने पर भी मजे से चला सकते हैं स्मार्टफोन, बस करना होगा इन शानदार फीचर्स को ऑन
Power Button का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है। लंबे समय में बहुत लोगों के स्मार्टफोन का पावर बटन खराब हो जाता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे खराब पावर बटन के बावजूद भी अपना एंड्रॉयड फोन अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
एंड्रॉयड फोन हो या आईफोन सभी स्मार्टफोन में पावर बटन मौजूद होता है। इस बटन का इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा होता है, इस कारण लंबे समय में बहुत लोगों के स्मार्टफोन का पावर बटन खराब भी हो जाता है। इससे यूजर्स को अपना फोन लॉक/अनलॉक के साथ स्विच ऑफ और स्विच ऑन करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे खराब पावर बटन के बावजूद भी अपना एंड्रॉयड फोन अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं।
पावर बटन खराब होने पर क्या करें
Smart Screen Wake Up- सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में अधिकतर फीचर्स एक जैसे होते हैं इनमें Smart Screen Wake Up फीचर का भी नाम आता है। इस फीचर के जरिए जैसे ही आप फोन उठायेंगे तो आपका फोन अनलॉक हो जाएगा। हालांकि इसके लिए आपको फोन में फेस अनलॉक भी लगाना पड़ सकता है। इसे ऑन करने के लिए अपने फोन की सेटिंग्स में जाए और फिर Accessibility या Gestures में जाकर आपको यह विकल्प मिल जाएगा।
Double Tap- इस ऑप्शन से फोन की स्क्रीन पर दो बार टैप करते ही फोन लॉक और अनलॉक हो जाता है। यह फीचर आपके फोन में पहले से ऑन रहता है। लेकिन अगर आपके फोन में Double Tap फीचर ऑन नहीं है तो आप सेटिंग्स में जाकर Accessibility या Gestures में जाकर इस फीचर को ऑन कर सकते हैं।
Internal Power Button- सभी फोन के अंदर भी एक पावर बटन मिलता है जिसके इस्तेमाल से आप फोन स्विच ऑफ कर सकते हैं। हालांकि फोन बंद होने पर इस बटन से आप फोन को स्विच ऑन नहीं कर सकते हैं। यह बटन आपको फोन के नोटिफिकेशन पैनल पर मिलेगा।
इन सभी फीचर्स के इस्तेमाल से आप अपने फोन के पावर बटन खराब होने पर भी स्मार्टफोन को अच्छे से चला सकते हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 13 July 2026 at 09:58 IST