Honda Activa 125 और TVS Jupiter 125 को कड़ी टक्कर देने आया Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

Yamaha ने भारत में अपने लोकप्रिय Fascino 125 स्कूटर का नया हाइब्रिड वेरिएंट Fascino 125 Fi Hybrid लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर के 3 मॉडल पेश हुए हैं जिनमें Fascino Drum, Fascino Disc और Fascino S के नाम शामिल हैं।

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid | Image: Yamaha

Yamaha ने भारत में अपने लोकप्रिय Fascino 125 स्कूटर का नया हाइब्रिड वेरिएंट Fascino 125 Fi Hybrid लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर के 3 मॉडल पेश हुए हैं जिनमें Fascino Drum, Fascino Disc और Fascino S के नाम शामिल हैं। सबसे बड़े और खास फीचर की बात करें तो कंपनी ने इसमें हाइब्रिड सिस्टम लगाया है। इसके साथ ही स्कूटर की लंबाई छोटी कर अब इसे एक कम्पैक्ट रूप दिया गया है। 

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid के फीचर्स 

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है जिसके तहत सकूटर की लंबाई को छोटा किया है। इससे नया मॉडल 1780 एमएम की लंबाई वाला एक कम्पैक्ट स्कूटर बन गया है। इस कारण अब यह Honda Activa 125 और TVS Jupiter 125 को कड़ी टक्कर देने का भी काम करेगा। कंपनी ने स्कूटर की बैक साइड पर नई शार्पर टेललाइट्स, V-शेप की टेल लाइट, और इंडिकेटर्स को नए डिजाइन में दिया है। 

इस स्कूटर में सीट के नीचे 21 लीटर की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी जैसी कई बेहतरीन सुविधाएँ दी गई हैं। 

स्कूटर में लगाया हाइब्रिड सिस्टम 

यामाहा Fascino 125 Fi Hybrid में Yamaha का Blue Core Hybrid 125cc एयर-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड 4-स्ट्रोक SOHC 2-वाल्व इंजन लगा है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस और बेहतर माईलेज भी देगा। कंपनी के अनुसार इस स्कूटर से 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिल सकेगी। 

स्कूटर के हाइब्रिड सिस्टम को Smart Motor Generator (SMG), Silent Start, Stop & Start System (SSS) और Enhanced Power Assist से और भी बेहतर बनाया गया है। शुरुआती मूवमेंट, सामान ले जाने और चढ़ाई चढ़ते समय ज़्यादा ज़ोरदार एक्सीलरेशन देता है, और साथ ही बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी भी बनाए रखता है। इसके अलावा स्कूटर प्रीमियम Fascino S वेरिएंट में एक Colour TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है, जो टर्न बाय टर्न नेविगेशन और Answer Back फंक्शन जैसे शानदार कनेक्टिविटी फीचर्स देता है। 

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid की कीमत

Variant

Colours

Starting Price

Fascino S

Matte Grey, Matte Black

95,200 

Fascino Disc

Cool Blue Metallic, Metallic Light Green, & Dark Matte Blue

88,000 

Fascino Drum

Vivid Red, Metallic Black, Metallic White

76,500 

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid के Fascino S वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 95,200 रुपये, Fascino Disc की एक्स शोरूम कीमत 88,000 रुपये और Fascino Drum की एक्स शोरूम कीमत 76,500 रुपये है।   

इसे भी पढ़ें- गर्मियों के मौसम के लिए लॉन्च हुआ Hyundai Creta समर एडिशन, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 18 April 2026 at 14:05 IST