बेहद मजबूत है Hyundai की ये कॉम्पैक्ट SUV, क्रैश टेस्ट में पाई बड़ी सफलता, 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग मिलने पर नितिन गडकरी ने भी दी बधाई

Hyundai VENUE और VENUE N Line दोनों कंपनी की नई, बेहद लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं। लेकिन अब हुंडई की इसी गाड़ी के जरिए कंपनी को एक बड़ी कामयाबी मिली है।

Nitin Gadkari Hyundai venue | Image: Nitin Gadkari X & Hyundai & Bharat NCAP

Hyundai VENUE और VENUE N Line दोनों कंपनी की नई, बेहद लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं। लेकिन अब हुंडई की इसी गाड़ी के जरिए कंपनी को एक बड़ी कामयाबी मिली है। Hyundai VENUE और VENUE N Line को ‘भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम’ (Bharat NCAP) के तहत 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। बता दें कि इस रेटिंग को प्राप्त करने के लिए Hyundai VENUE और VENUE N Line ने कई क्रैश टेस्ट पैमानों पर शानदार प्रदर्शन किया है जिसके बाद हुंडई मोटर इंडिया को यह बड़ी उपलब्धि मिली। 

नितिन गडकरी ने हुंडई को दी बधाई 

इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हुंडई मोटर इंडिया को बधाई दी। नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा "हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai VENUE और VENUE N Line के लिए वयस्कों (Adults) और बच्चों, दोनों यात्रियों के लिए 5-स्टार Bharat NCAP सुरक्षा रेटिंग हासिल करने पर बधाई। यह उपलब्धि भारतीय सड़कों की स्थितियों और ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप वाहन सुरक्षा को बढ़ाने के प्रति हुंडई की मज़बूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है साथ ही एडवांस सुरक्षा टेक्नोलॉजी को बाज़ार के एक बड़े हिस्से तक अधिक सुलभ बनाती है।" 

हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और CEO तरुण गर्ग ने कहा, "हमें बेहद गर्व है कि बिल्कुल नई Hyundai VENUE और VENUE N Line ने Bharat NCAP टेस्टिंग के तहत 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है, जो हमारे ग्राहकों को विश्व-स्तरीय उत्पाद देने के हमारे अटूट वादे को फिर से पक्का करती है। हम माननीय मंत्री नितिन गडकरी, MoRTH और टेस्टिंग एजेंसी को उनके कड़े प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि हर हुंडई गाड़ी सुरक्षा, क्वालिटी और विश्वसनीयता के उच्चतम मानक प्रदान करे।" 

65 से ज़्यादा हैं एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स 

नई Hyundai VENUE और VENUE N Line में 65 से ज़्यादा एडवांस्ड सेफ़्टी फ़ीचर्स मिलते हैं। इनमें 33 स्टैंडर्ड सेफ़्टी फ़ीचर्स तो सभी वेरिएंट में शामिल हैं। 

कंपनी ने अपनी Hyundai VENUE और VENUE N Line का निर्माण सुरक्षा को केंद्र में रख कर किया गया है। इसमें बेहतर स्ट्रक्चरल मज़बूती, ड्राइवर के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ़्टी के सभी ज़रूरी फ़ीचर्स दिए गए हैं, जिससे आपको गाड़ी चलाते समय पूरी सुरक्षा का अनुभव भी मिलता है। इस कॉम्पैक्ट SUV की बॉडी की बात करें तो इसमें 71 प्रतिशत तक हॉट स्टैम्पिंग, अल्ट्रा-हाई स्ट्रेंथ स्टील, एडवांस्ड हाई स्ट्रेंथ स्टील और हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल करके मज़बूत बनाया गया है। यही कारण है तमाम क्रैश टेस्ट में गाड़ी को सफलता हासिल हुई है। 

 

 

अन्य फीचर्स पर ध्यान दें तो Hyundai VENUE और VENUE N Line में सभी 4-डिस्क ब्रेक, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, सराउंड व्यू मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रो क्रोमिक मिरर, सभी सीटों के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रोल ओवर सेंसर के नाम शामिल हैं। 

बड़ी डिमांड है 

बता दें कि अपने लॉन्च के बाद से ग्राहकों का Hyundai VENUE और VENUE N Line को लेकर बड़ा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। Hyundai VENUE और VENUE N Line की अब तक 1 लाख से ज्यादा की बुकिंग हो चुकी है। अब यह लोकप्रिय के साथ सुरक्षित कम्पैक्ट एसयूवी बन गई है। 

इसे भी पढ़ें- Hyundai Venue की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए सभी वेरिएंट्स की नई कीमत

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 31 March 2026 at 08:58 IST