Hyundai Venue की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, अब मिलेगी इतनी महंगी, जानिए सभी वेरिएंट्स की नई कीमत

Hyundai Venue की कीमत बढ़ा दी गई है। हुंडई ने वेन्यू के पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल तीनों वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

Hyundai Venue Facelift
Hyundai Venue Facelift | Image: Hyundai

Hyundai Venue कंपनी की एक लोकप्रिय सब 4 मीटर एसयूवी कार है। लेकिन अब कंपनी ने इस गाड़ी की कीमत बढ़ा दी है। हुंडई ने वेन्यू के पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल तीनों वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

हालांकि गाड़ी के शुरुआती और टॉप वेरिएंट की कीमत नहीं बढ़ाई गई है लेकिन इन दोनों के बीच में आने वाले सभी वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी गई है।

टाटा भी कीमत बढ़ाने का कर चुका है ऐलान 

इससे पहले Tata Motors ने 1 अप्रैल से अपनी सभी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की कीमतें औसतन 0.5 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। 

Uploaded image

कितनी बढ़ी कीमत

Hyundai Venue के पेट्रोल वेरिएंट्स में कंपनी ने सिर्फ HX 5 (1.2L पेट्रोल) मैन्युअल ट्रिम के दाम बढ़ाए हैं। अब ग्राहकों को यह गाड़ी 20,000 रुपये महंगी मिलेगी। इससे हुंडई वेन्यू की नई एक्स शोरूम कीमत 9.55 लाख हो गई है। 

Advertisement

तो वहीं कंपनी ने टर्बो पेट्रोल के तीनों वेरिएंट्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इससे टर्बो पेट्रोल के HX5 DCT और HX6 DCT वेरिएंट की कीमत 9000 रुपये बढ़कर अब 10.9 लाख रुपये और 12,16 लाख की एक्स शोरूम कीमत में मिलेगी। तो वहीं HX8 DCT वेरिएंट पर 5000 रुपये बढ़ाए गए है जिससे इसकी कीमत 12.99 लाख रुपये हो गई है।  

हुंडई ने वेन्यू डीजल के चारों वेरिएंट्स की कीमत 8000 रुपये तक बढ़ाई हैं जिनमें HX2, HX5, HX5 AT और HX7 के नाम शामिल है। इससे HX2 9.89 लाख, HX5 10.87 लाख, HX5 AT 11.81 लाख और HX7 12.69 लाख की कीमत में मिलेगा।   

Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में Hyundai Venue के लॉन्च हुए डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट्स HX8 और HX10 की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की है। 

Hyundai Venue के फीचर्स 

Hyundai Venue के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 88 एचपी की पावर और 114 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। तो वहीं 1.0 लीटर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन 120 एचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। हुंडई वेन्यू का 1.5 लीटर डीजल इंजन 116 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देने की क्षमता रखता है। 

इसे भी पढ़ें- Tata मोटर्स ने किया बड़ा ऐलान, Nexon से लेकर Sierra तक सब होगी महंगी

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड