Tata IPL 2026 के दौरान फटाफट बिक रही है Nexon, Punch और Sierra, अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री में आया बड़ा उछाल

Tata Motors Sales April 2026: टाटा मोटर्स के अप्रैल 2026 महीने की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। टाटा मोटर्स ने अपनी बिक्री में 31.1% की जबरदस्त बढ़ोतरी की है। जानिए बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे क्या रहा बड़ा कारण

tata ipl 2026 tata motors | Image: tata

Tata Motors Sales April 2026: टाटा मोटर्स के अप्रैल 2026 महीने की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। कंपनी ने अप्रैल 2026 में कुल 59,701 गाड़ियां बेची है। बता दें कि पिछले वर्ष 2025 में टाटा ने इसी महीने में कुल 45,532 गाड़ियां बेची थी। इससे टाटा मोटर्स ने अपनी बिक्री में 31.1% की जबरदस्त बढ़ोतरी की है। बता दें कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने यह रिकार्ड देश-विदेश के अंदर अपनी गाड़ियां बेच कर बनाया है। 

EV की बिक्री में आया बड़ा उछाल 

टाटा मोटर्स की EV देश में ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा रही है। कंपनी ने अप्रैल 2026 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल 9,150 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची है। जबकि कंपनी ने पिछले वर्ष अप्रैल में 5,318 EV बेची थी। इससे कंपनी की बिक्री में 72.1 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल आया है।  

बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे क्या रहा कारण 

इस समय देश में आईपीएल चल रहा है और टाटा आईपीएल का मुख्य स्पॉन्सर है। कंपनी अपनी सभी गाड़ियों का जमकर प्रचार कर रही है। आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में भी टाटा की गाड़ियां दिख रही होती है। इसलिए टाटा मोटर्स की बिक्री में जबरदस्त उछाल के पीछे ये एक बड़ा कारण है।  

कौन सी गाड़ी सबसे ज्यादा बिकी 

यूं तो टाटा के पोर्टफोलियो में एक से एक गाड़ियां हैं। लेकिन Tata Nexon और Tata Punch अप्रैल 2026 के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी रही। बता दें कि Nexon पेट्रोल-डीजन और EV वेरिएंट में उपलब्ध है जबकि Punch पेट्रोल और EV वेरिएंट में ही आती है। अप्रैल 2026 में टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी में Nexon और Punch के सभी वेरिएंट शामिल हैं।  

इन दोनों के बाद टाटा की Safari, Harrier, Curvv, Tiago और Tigor जैसी गाड़ियां भी कंपनी की बिक्री में इजाफा कर रही है। तो वहीं Tata Sierra तो कंपनी के लिए धुरंधर कार बन चुकी है जिसकी मांग इतनी है कि कंपनी उतनी सप्लाई नहीं कर पा रही है। हर महीने गाड़ी को लेकर वेटिंग टाइम बढ़ता जा रहा है। 

Tata Sierra EV जल्द होगी लॉन्च   

Tata Motors जल्द ही Tata Sierra EV वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। इससे पेट्रोल-डीजल के साथ ग्राहकों को सिएरा का EV वेरिएंट खरीदने का भी विकल्प मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- Kia की इन 2 गाड़ियों ने मचाया धमाल, अप्रैल के महीने में सेल के टूटे पिछले रिकार्ड, जानिए कौन सी हैं ये कार 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 3 May 2026 at 11:39 IST