Kia की इन 2 गाड़ियों ने मचाया धमाल, अप्रैल के महीने में सेल के टूटे पिछले रिकार्ड, जानिए कौन सी हैं ये कार
Kia India ने भारतीय बाजार में अप्रैल के महीने में सारे रिकार्ड तोड़ते हुए अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अप्रैल में 27,286 गाड़ियां बेची है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Kia India ने भारतीय बाजार में अप्रैल के महीने में सारे रिकार्ड तोड़ते हुए अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अप्रैल में 27,286 गाड़ियां बेची है। कंपनी ने पिछले वर्ष अप्रैल 2025 के मुकाबले बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। बता दें कि पिछले वर्ष अप्रैल 2025 में Kia India ने 23,623 गाड़ियां बेची थी।
हालांकि मार्च 2026 के मुकाबले अप्रैल 2026 में कंपनी की बिक्री में कमी आई है। गौरतलब है कि मार्च 2026 में कंपनी ने 29,112 गाड़ियां बेची थी। लेकिन भारतीय बाजार में किआ ने अपना एक मजबूत स्थान बना लिया है। कंपनी के पास एक से एक शानदार गाड़ियां है जिससे वो मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स और महिंद्रा को कड़ी टक्कर दे रही है।
किआ की किन गाड़ियों ने मचाया धमाल
अप्रैल महीने के अंदर नई Kia Seltos और Kia Sonet कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी। खास बात यह है कि अप्रैल महीने के अंदर सेल्टोस और सोनेट दोनों ने 10,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है। Kia Seltos के नए मॉडल का बोल्ड डिज़ाइन, एडवांस्ड फ़ीचर्स और बेंचमार्क-स्थापित करने वाली 5-स्टार BNCAP रेटिंग जैसे फीचर्स ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब हुए।
Kia Sonet की बात करें तो कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में यह भी एक लोकप्रिय गाड़ी बनी हुई है। पेट्रोल और डीज़ल दोनों वेरिएंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प उपलब्ध होने के साथ इसकी शुरुआती कीमत ₹10 लाख से भी कम है जिससे यह ग्राहकों की पसंदीदा गाड़ी बनी हुई है।
Advertisement
इनके बाद आती है Kia Carens जो कि एक फैमिली कार है। अब Carens टैक्सी में भी चलने लगी है जिससे इस गाड़ी की सेल में बढ़ोतरी हो गई है। इसी कारण यह गाड़ी अब Maruti Suzuki Ertiga को टक्कर देने लगी है। इनके अलावा Kia Clavis और Kia Syros का 2026 मॉडल भी अपने SUV लुक और फीचर्स के कारण ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में लगी हुई है।
इसे भी पढ़ें- Tata Sierra अब चलेगी ओला-उबर में ! EV के बाद धुरंधर कार का लॉन्च होगा CNG वेरिएंट, जानिए फीचर्स