Dzire और Aura को टक्कर देने के लिए टाटा मोटर्स ला रही है नई सेडान कार Tata Aeris, टीजर में दिखाई पहली झलक, इस दिन होगी लॉन्च
टाटा मोटर्स ने अब अपनी एक नई सेडान कार Tata Aeris को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने गाड़ी की लॉन्च डेट की भी घोषणा कर दी है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
टाटा मोटर्स वर्ष 2026 में सभी सेगमेंट में अपनी गाड़ियों के नए मॉडल अपग्रेड कर लॉन्च कर रहा है। कंपनी इस वर्ष कंपनी पंच फेसलिफ्ट, टियागो फेसलिफ्ट के साथ हाल ही में सिएरा का भी लिजेंड सीरीज से नया मॉडल लॉन्च कर चुका है। लेकिन अब टाटा ने अपनी एक नई सेडान कार Tata Aeris को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है।
कब होगी लॉन्च
नाम के साथ टाटा मोटर्स ने गाड़ी की लॉन्च डेट की भी घोषणा कर दी है। टाटा एरिस को कंपनी इस महीने 25 सितंबर को लॉन्च करेगी।
गाड़ी को लेकर टीजर हुआ जारी
टाटा मोटर्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट Tata.Cars पर Tata Aeris को लेकर पहला टीजर भी जारी किया है। इस टीजर में मिट्टी से जमी हुई सेडान कार से मिट्टी टूटती है तो Aeris की पहली झलक दिखती है। इस टीजर में पर्पल कलर में एरिस दिखती है।
Tigor होगी बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा अपनी मौजूदा कॉम्पैक्ट सेडान कार Tigor की जगह नई टाटा एरिस को लॉन्च कर सकती है। नई एरिस टाटा टिगोर का अपग्रेड वर्जन हो सकती है। हालांकि टाटा मोटर्स की तरफ से अभी तक टिगोर के बंद करने का कोई ऐलान नहीं किया गया है।
मारुति और हुंडई को मिलेगी टक्कर
टाटा अपनी एरिस को लॉन्च कर कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मारुति सुजुकी Dzire और हुंडई की Aura को कड़ी टक्कर देने का प्रयास करेगी।
कैसी होगी Tata Aeris
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा एरिस में स्लिमर ग्रिल, नए डिज़ाइन वाले बंपर, LED हेडलैंप और डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ नया फ्रंट लुक मिल सकता है। इसके साथ ही गाड़ी में नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड फीचर्स भी मिल सकते हैं। Tata Aeris को शुरुआत में पेट्रोल और CNG के साथ लॉन्च कर सकती है। बाद में इसका EV लॉन्च कर सकती है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 20 September 2026 at 23:22 IST