अपडेटेड 14 February 2026 at 12:19 IST

WhatsApp पर Unknown Call से मिलेगी मुक्ति, इस फीचर को करें एक्टिव, बहुत आसान है

WhatsApp पर Unknown Call से आप भी परेशान होंगे, WhatsApp ने इनका भी तोड़ निकाल रखा है।

Russia Attempts To Fully Block Service of WhatsApp Amid Push for State Messaging App | Image: Reuters

WhatsApp पर Unknown Call से आप भी परेशान होंगे। सेल्स-मार्केटिंग वाले लोग या फ्रॉड लोग आजकल नॉर्मल कॉल नहीं करते क्यूंकी ट्रूकॉलर जैसी ऐप से यूजर्स को उन लोगों की जानकारी मिल जाती है। इससे यूजर्स उनका फोन उठाते ही नहीं है। इस कारण अब ऐसे लोग व्हाट्सऐप कॉल कर कर यूजर्स को परेशान कर रहे हैं। लेकिन WhatsApp ने इनका भी तोड़ निकाल रखा है। मेटा की इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का एक फीचर Silence Unknown Callers के नाम से आता है जो यूजर्स को ऐसे Unknown Call से मुक्ति प्रदान करता है। हम आपको बताने जा रहे हैं की आप कैसे इस फीचर का इस्तेमाल कर अपनी इस समस्या का समाधान पा सकते हैं। 

एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे करें इस फीचर को ऑन 

1 सबसे पहले WhatsApp खोलें।  

2 अब 3 डॉट बटन पर टच करें।  

3 इसके बाद सेटिंग्स में जाएँ।  

4 अब प्राइवेसी पर टैप करें।  

5 फिर नीचे स्क्रॉल कर आपको Calls का विकल्प मिलेगा।  

6 अब आपको Silence Unknown Callers टॉगल ऑन करना है। 

7 इसके बाद यह फीचर इनेबल हो जाएगा 

iOS यूजर्स ऐसे करें फीचर को ऑन 

1 व्हाट्सऐप खोल कर सेटिंग्स में जाएँ।  

2 फिर प्राइवेसी पर टैप करें। 

3 अब कॉल के विकल्प पर जाएँ। 

4 यहाँ Silence Unknown Callers फीचर को ऑन करें 

5 अब आपके आईफोन में फीचर एक्टिव हो जाएगा 

अब अनचाहे कॉल नहीं आएँगे ?

बता दें कि Silence Unknown Callers फीचर को ऑन करने के बाद आपको Unknown Call तो आते रहेंगे लेकिन आपकी फोन की रिंगटोन नहीं बजेगी। आपको कॉल लिस्ट में दिख जाएगा कि आपको किस नबंर से फोन आया है। आपके पास ये भी विकल्प होगा कि आप उस नंबर को ट्रू कॉलर पर जाकर चेक कर सकते हैं कि ये किसका है। इस फीचर से अब सिर्फ उसी व्हाट्सऐप कॉल पर रिंगटोन बजेगी जिसका नंबर आपके फोन में सेव है।    

इसे भी पढ़ें- भारत टैक्सी में ड्राइवर भैया कैसे लगा सकते हैं अपनी गाड़ी, जानिए पूरा तरीका और पाए सारा मुनाफा सीधे अपने खाते में  

 

 

 

 

      

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 12:19 IST