अपडेटेड 12 February 2026 at 09:41 IST

Jio के इस एक प्लान में मिलता है बहुत कुछ, इसको ले डाला तो लाइफ जिंगा लाला

जियो के इस प्रीपेड प्लान में मिलता है बहुत कुछ जानिए क्यों है ये इतना खास

JIO Recharge Plans | Image: JIO

आज हर कोई अपने स्मार्टफोन में ज्यादा से ज्यादा सुविधा चाहता है। यूजर्स फोन में 5जी सेवा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ओटीटी की सब्स्क्रिप्शन के साथ अन्य सुविधा भी चाहते हैं। लेकिन सब कुछ उन्हें एक प्लान में मिल नहीं पाता। लेकिन हम आपको रिलायंस जियो का एक ऐसा प्रीपेड प्लान बताने जा रहे हैं जिसके एक रिचार्ज में ही बहुत सारी सेवाएँ आपको मिलती है।   

कौन सा है वो प्लान 

जियो के इस प्लान का नाम 500 हैप्पी न्यू ईयर प्लान है जिसकी कीमत 500 रुपये है। यूं तो नया साल शुरू हुए अब कुछ दिन हो गए हैं और साल का दूसरा महीना भी आधा बीतने को है लेकिन जियो की साइट पर ये प्लान अभी लिस्टिड है। यह जियो का ट्रू 5जी प्लान है जिसमें यूजर्स को पूरी तरह 5जी स्पीड पर ही डेटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। जिसमें 2gb डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। इसके बाद स्पीड घट कर 64 kbps रह जाती है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की रहती है। 

ओटीटी की भरमार है 

ओटीटी की बात करें तो इस प्लान में एमेज़ोन प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, डिस्कवरी प्लस, जियो टीवी, सन नेक्स्ट (Sun Nxt), लायन्सगेट प्ले (Lionsgate Play), कंछा लंका (Kanchha Lannka), प्लानेट मराठी, चौपाल, Hoichoi, फैनकोड के साथ यूट्यूब की भी प्रीमियम सब्स्क्रिप्शन मिलती है। 

Jio Ai Cloud और Google Gemini की भी मिलती है सुविधा  

इतना ही नहीं प्लान में जियो एआई क्लाउड की सेवा भी दी गई है, जिसके तहत यूजर्स को 50 जीबी की फ्री स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा 18 वर्ष की ऊपर की आयु वाले यूजर्स को Google Gemini का प्रो प्लान 18 महीने के लिए मुफ़्त में मिलेगा। 

इन्हीं सब फीचर्स से जियो के एक प्लान में बहुत कुछ मिलता है जिन्हें पाकर यूजर्स को अलग अलग ओटीटी की सब्स्क्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही क्लाउड स्टोरेज और एआई के भी प्रो प्लान से ये प्लान एक पैसा वसूल प्लान बन जाता है।     

इसे भी पढ़ें- एयरटेल ओटीपी स्कैमर्स की करेगा छुट्टी, अब नहीं खाली होगा बैंक खाता, जानिए क्या है ये नई सेवा         

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 09:39 IST