अपडेटेड 7 March 2026 at 13:53 IST

घर में अलग-अलग रिचार्ज क्यों, जब Airtel के इन फैमिली प्लांस से चलेंगे पूरे परिवार के फोन एक ही प्लान में

हम आपको Airtel के ऐसे पोस्टपेड प्लांस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको खरीदने पर आप एक ही प्लान में अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी उनमें जोड़ सकते हैं। इससे आपको परिवार के सदस्यों के लिए अलग अलग रिचार्ज नहीं करवाने पड़ेंगे।

airtel plans | Image: airtel

हमारे देश में ज्यादातर लोग अपने परिवार के सभी सदस्यों के फोन के लिए अलग अलग रिचार्ज करवाते हैं। लेकिन हम आपको Airtel के ऐसे पोस्टपेड प्लांस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको खरीदने पर आप एक ही प्लान में अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी उनमें जोड़ सकते हैं। इससे आपको परिवार के सदस्यों के लिए अलग अलग रिचार्ज नहीं करवाने पड़ेंगे। 

कौन से हैं वो प्लांस   

  • Infinity Family 699 प्लान- इस प्लान में यूजर्स को कुल 330 GB डेटा मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं।  प्लान में जियो हॉटस्टार 1 साल के लिए और और एमेज़ोन प्राइम वीडियो की सब्स्क्रिप्शन 6 महीने के लिए मिलती है। इसके साथ ही Adobe Express और Google One की भी सब्स्क्रिप्शन मिलती है। इस प्लान को 2 अलग अलग यूजर चला सकते हैं। इस प्लान में आपको 699 रुपये प्रति महीने की पेमेंट करनी होती है। 
  • Infinity Family 999 प्लान - इस प्लान में यूजर्स को कुल 360 GB डेटा मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। प्लान में जियो हॉटस्टार 1 साल के लिए और और एमेज़ोन प्राइम वीडियो की सब्स्क्रिप्शन 6 महीने के लिए मिलती है। इसके साथ ही Apple Tv , Apple Music , Adobe Express और Google One की भी सब्स्क्रिप्शन मिलती है। इस प्लान को 3 यूजर चला सकते हैं। इस प्लान में आपको 999 रुपये प्रति महीने की पेमेंट करनी होती है। 
  • Infinity Family 1199 प्लान - इस प्लान में यूजर्स को कुल 390 GB डेटा मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। प्लान में जियो हॉटस्टार 1 साल के लिए और और एमेज़ोन प्राइम वीडियो की सब्स्क्रिप्शन 6 महीने के लिए मिलती है। इसके साथ ही Apple Tv , Apple Music , Adobe Express और Google One की भी सब्स्क्रिप्शन मिलती है। इस प्लान को 4 यूजर चला सकते हैं। इस प्लान में आपको 1199 रुपये प्रति महीने की पेमेंट करनी होती है। 
  • Infinity Family 1399 प्लान- इस प्लान में यूजर्स को कुल 390 GB डेटा मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। प्लान में जियो हॉटस्टार 1 साल के लिए और और एमेज़ोन प्राइम वीडियो की सब्स्क्रिप्शन 6 महीने के लिए मिलती है। इस प्लान में Netflix basic की भी सब्स्क्रिप्शन मिलती है। इसके साथ ही Apple Tv , Apple Music , Adobe Express और Google One की भी सब्स्क्रिप्शन मिलती है। इस प्लान को 4 यूजर चला सकते हैं। इस प्लान में आपको 1399 रुपये प्रति महीने की पेमेंट करनी होती है। 
  • Infinity Family 1749 प्लान- इस प्लान में यूजर्स को कुल 420 GB डेटा मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। प्लान में जियो हॉटस्टार 1 साल के लिए और और एमेज़ोन प्राइम वीडियो की सब्स्क्रिप्शन 6 महीने के लिए मिलती है। इस प्लान में Netflix Standard की भी सब्स्क्रिप्शन मिलती है। इसके साथ ही Apple Tv , Apple Music , Adobe Express और Google One की भी सब्स्क्रिप्शन मिलती है। इस प्लान को 5 यूजर चला सकते हैं। इस प्लान में आपको 1749 रुपये प्रति महीने की पेमेंट करनी होती है। 

इसे भी पढ़ें- Airtel ने 71 अरब स्पैम कॉल्स ब्लॉक करने के बाद Google के साथ मिलाया हाथ

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 13:53 IST