WhatsApp में अब PDF फाइल्स बिना डाउनलोड किए फटाक से खुलेगी, Meta ने मिलाया Adobe के साथ हाथ, जानिए ये नया फीचर
WhatsApp में अब PDF फाइल्स को बिना डाउनलोड किये सीधे खोलने की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं यूजर्स उस पीडीएफ़ फाइल को व्हाट्सऐप में एडिट भी कर सकेंगे। व्हाट्सऐप की मूल कंपनी Meta ने इस फीचर के लिए Adobe से हाथ मिलाया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
WhatsApp में अब PDF फाइल्स को बिना डाउनलोड किये सीधे खोलने की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं यूजर्स उस पीडीएफ़ फाइल को व्हाट्सऐप में एडिट भी कर सकेंगे। व्हाट्सऐप की मूल कंपनी Meta ने इस फीचर के लिए Adobe से हाथ मिलाया है। इससे अब व्हाट्सऐप में Adobe Acrobat सॉफ्टवेयर जुड़ गया है।
इस फीचर के आने के बाद अब यूजर्स को व्हाट्सऐप में किसी पीडीएफ़ फाइल को खोलने के लिए डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही यूजर्स को एक ऐप से दूसरी ऐप में स्विच करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यूजर्स के पास व्हाट्सऐप खोले हुए पीडीएफ़ फाइल को देखने के साथ एडिट करने का विकल्प भी मिलेगा।
हालांकि यह फीचर अभी एंड्रॉयड या iOS यूजर्स की जगह वेब वर्जन और विंडो ऐप में उपलब्ध हो गया है। इससे यूजर्स अपने कंप्यूटर में अब बेहतर ढंग से काम कर सकेंगे। लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में यह फीचर एंड्रॉयड और ऐप्पल यूजर्स के लिए भी पेश होगा।
क्या है Adobe Acrobat
जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि Adobe Acrobat दुनिया का एक बेहद लोकप्रिय सॉफ्टवेयर है जिसके जरिए पीडीएफ़ फाइल खोली और एडिट की जाती है। हालांकि इसके फ्री वर्जन में यूजर्स को सिर्फ छोटे-मोटे एडिट करने के विक्लप मिलते हैं।
बड़ी स्क्रीन पर दिखेगी PDF
व्हाट्सऐप के अनुसार वेब वर्जन में Adobe PDF के जुड़ने से छोटे कारोबारियों को अब बेहतर सुविधा मिलेगी। वह बिल आदि जैसे कोई भी डॉक्युमेंट को बड़ी स्क्रीन पर जल्दी से देख सकेंगे।
सुरक्षा भी रखा गया है ध्यान
इस नए फीचर में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। कंपनी के अनुसार Adobe डॉक्यूमेंट् पासवर्ड प्रोटेक्टेड होने के कारण यहां पर सुरक्षित स्टोर रहेंगे। इसके साथ ही WhatsApp की end-to-end encryption प्रोटेक्शन सेवा Adobe डॉक्युमेंट पर भी लागू रहेगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 26 July 2026 at 14:21 IST