स्कैमर्स की बैंड बजाने आ रहा है WhatsApp का यह नया फीचर, फ्रॉड मैसेज-कॉल से ऐसे करेगा सावधान
WhatsApp एक ऐसा फीचर ला रही है जो स्कैमर्स की बैंड बजा देगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Scam Alert के नाम से एक ऐसा फीचर लॉन्च करने वाली है जो यूजर्स को स्कैम से जुड़े मैसेज आने पर यूजर्स को सतर्क कर देगा।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read
WhatsApp के प्राइवेसी और सेफ्टी फीचर्स कमाल के हैं, लेकिन अब व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी Meta एक ऐसा फीचर ला रही है जो स्कैमर्स की बैंड बजा देगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Scam Alert के नाम से एक ऐसा फीचर लॉन्च करने वाली है जो यूजर्स को स्कैम से जुड़े मैसेज आने पर यूजर्स को सतर्क कर देगा। रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सऐप फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। जिसके बाद इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
क्या है यह फीचर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर यूजर्स को अनजान नंबरों (जो स्कैमर्स के हो सकते हैं) द्वारा WhatsApp कॉल या मैसेज आने पर चेतावनी देकर उन्हे सतर्क करने का काम करेगा। रिपोर्ट में इस फीचर को लेकर कुछ स्क्रीनशॉट भी दिए गए हैं जिसमें चैट में आए हुए मैसेज के नीचे ‘This May be Scam’ का अलर्ट लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।
जबरदस्ती नहीं मिलेगा स्कैम अलर्ट फीचर
व्हाट्सऐप इस फीचर को ऑन करने के लिए टॉगल दे सकता है जिसे ऑन करने के बाद यूजर्स को ये नई सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही यूजर्स के पास वहीं कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा। इससे ये साफ है कि अगर यूजर्स चाहे तभी उन्हें स्कैम अलर्ट का फीचर मिलेगा अगर वो इस फीचर को ऑफ करे देंगे तो उन्हें यह फीचर नहीं मिलेगा।
यह अच्छा है Scam alert फीचर के लिए WhatsApp टॉगल बटन दे रहा है क्यूंकि सभी यूजर्स को ऐसे बहुत कॉन्टैक्ट से मैसेज या कॉल आती है जो हमारे फोन में सेव नहीं होते हैं और वो स्कैमर्स भी नहीं होते। इस फीचर के भारत में लॉन्च होने के बाद ही अच्छे से इस स्कैम अलर्ट फीचर को जान सकेंगे।
और भी कई फीचर्स आने वाले हैं
WhatsApp ने हाल ही में सब्सक्रिप्शन प्लांस पेश किए हैं। हालांकि अभी ये प्लान भारत में पेश नहीं हुए। लेकिन WhatsApp Plus Plan की सब्सक्रिप्शन से यूजर्स को अब कस्टमाइज थीम, खास रिंगटोन, एक्सक्लूसिव स्टीकर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को इन प्लांस से अब अधिक चैट्स को पिन करने का विकल्प भी मिलेगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 3 June 2026 at 23:46 IST