हो गया बड़ा खेला...WhatsApp, Instagram और Facebook के लिए अब लेनी होगी सब्सक्रिप्शन, Meta ने पेश किए प्लांस
Meta ने अपने तीनों प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर दिए हैं। हम आपको मेटा के इन नए प्लांस की कीमत के साथ फीचर्स भी बताने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Meta ने अपने तीनों प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर दिए हैं। इन प्लांस की सब्सक्रिप्शन से यूजर्स को वो फीचर्स मिलेंगे जो सामान्य यूजर्स को नहीं मिलते हैं। हम आपको मेटा के इन नए प्लांस की कीमत के साथ फीचर्स भी बताने जा रहे हैं।
कौन से फीचर्स मिलेंगे
WhatsApp Plus Plan - इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के लिए प्लस प्लान पेश किया गया है जिसकी सब्सक्रिप्शन से यूजर्स को अब कस्टमाइज थीम, खास रिंगटोन, एक्सक्लूसिव स्टीकर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को इन प्लांस से अब अधिक चैट्स को पिन करने का विकल्प भी मिलेगा।
Instagram Plus Plan - मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम के पेड प्लांस से यूजर्स अब देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी को कितनी बार फिर से देखा गया है। इसके साथ ही अब यूजर्स 24 घंटे से भी अधिक समय तक अपनी स्टोरी लगा सकेंगे। यूजर्स को हफ्ते में एक बार स्टोरी को हाइलाइट करने का विकल्प मिलेगा ताकि उनकी स्टोरी अधिक से अधिक यूजर्स के पास पहुंच सकें। इसमें ऑडियंस लिस्ट बनाने के साथ व्यूअर लिस्ट बनाए बिना भी स्टोरी प्रीव्यू कर देख सकेंगे।
इसके अलावा बायो लिखने के लिए स्पेशल फॉन्ट और सुपर हार्ट रिएक्शन जैसे कुछ अन्य फीचर्स भी मिलेंगे।
Advertisement
Facebook Plus Plan- फेसबुक के प्लस प्लान में WhatsApp जैसे फीचर्स ही मिलेंगे।
वेरिफाइड प्लान से अलग होंगे ये प्लान
यहां ये भी बता दें कि मेटा के ये नए प्लांस पिछले वेरिफाइड प्लान से अलग रहेंगे। वेरिफाइड प्लान के तहत कंपनी ग्राहकों से पैसे लेकर उनके अकाउंट को ब्लू टिक देकर वेरिफाई करती है।
Advertisement
प्लांस की कीमत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Instagram Plus और Facebook Plus प्लान की कीमत 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपये है। WhatsApp के प्लस प्लान की कीमत 2.99 डॉलर यानी करीब 290 रुपये है। फिलहाल मेटा ने इन प्लांस को अमेरिका में पेश किया है। लेकिन कंपनी जल्द ही इन प्लांस को भारत में भी पेश करेगी। इसलिए इन प्लांस की कीमत भारतीय बाजार में क्या रहेगी ये इनके पेश होने के बाद ही पता चलेगी।
सिर्फ विज्ञापनों के भरोसे नहीं रहेगी Meta
मीडिया रिपोर्ट से यह भी जानकारी मिली है कि मेटा अब सिर्फ विज्ञापनों के भरोसे ही नहीं सीमित रहना चाहती। बल्कि कंपनी अपने सब्सक्रिप्शन प्लांस से अपनी कमाई के और अधिक मार्ग बनाने में लग गई है।
Meta One और Premium प्लान हुआ पेश
बता दें कि कंपनी ने मेटा वन नाम का भी एक प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 7.99 डॉलर (775 रुपये) है। इस प्लान से यूजर्स को टूल मिलेंगे जिससे वो एआई से इमेज और वीडियो बना सकेंगे।
मेटा वन प्रीमियम की बात करें तो इसमें यूजर्स को सबसे पहले लेटेस्ट फीचर्स उपलब्ध होंगे। इसकी कीमत 19.99 डॉलर (1939 रुपये) है।