अपडेटेड 5 March 2026 at 14:43 IST

WhatsApp Restricted: होली पर मैसेज भेज भेज कर व्हाट्सऐप हो गया बंद, जानें कैसा होगा फिर से चालू

होली पर देश भर में बड़ी संख्या में यूजर्स ने एक दूसरे को व्हाट्सऐप पर बधाई दी। लेकिन अब बहुत सारे यूजर्स के WhatsApp अकाउंट Restricted हो गए हैं और इस कारण वो काफी परेशान है कि व्हाट्सऐप को वापस कैसे ठीक करें।

whatsapp restricted | Image: whatsapp

WhatsApp आज सभी की जरूरत बन गया है। हम थोड़ी-थोड़ी देर में अपने WhatsApp मैसेज चेक करते रहते हैं ताकि कोई जरूरी मैसेज छूट ना जाए। इसी तरह हम दिन भर में ना जाने कितने लोगों को सिर्फ व्हाट्सऐप पर मैसेज भेज कर ही बात करते है। लेकिन जब व्हाट्सऐप बंद हो जाता तो परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है क्यूंकि तब आप किसी को मैसेज भेज ही नहीं पाते। होली पर भी देश भर में बड़ी संख्या में यूजर्स ने एक दूसरे को व्हाट्सऐप पर बधाई दी। लेकिन अब बहुत सारे यूजर्स के WhatsApp अकाउंट Restricted हो गए हैं और इस कारण वो काफी परेशान है कि व्हाट्सऐप को वापस कैसे ठीक करें। 

क्यूं बंद हुआ WhatsApp 

जब कोई यूजर एक ही मैसेज, फोटो या वीडियो को बहुत सारे लोगों को या ग्रुप्स में भेजता है तो ये व्हाट्सऐप के नए नियमों के उलंघन के तहत आ जाता है। आप सोच रहे होंगे कि आपने तो सिर्फ होली की बधाई अपने बहुत सारे मित्रों को भेजी है। और इसमें तो कोई गलत काम नहीं है। लेकिन व्हाट्सऐप के सॉफ्टवेयर को ये नहीं पता कि आप उस फोटो में होली की बधाई भेज रहे है या कोई गलत अफवाह वाला फोटो। ऐसे में मेटा सुरक्षा कारणों से आपका WhatsApp Restricted कर देता है। 

जब WhatsApp Restricted हो जाता है तो यूजर का व्हाट्सऐप अकाउंट तो चलता रहता है लेकिन बहुत सारी सेवाएँ बंद हो जाती हैं। Restricted यूजर्स सिर्फ उन्हीं लोगों को मैसेज भेज सकते हैं जिनको वो आए दिन मैसेज भेजते रहते हैं। ऐसे हालात में यूजर्स किसी नए व्यक्ति को मैसेज भेज नहीं पाते। साथ ही यूजर्स उन व्यक्ति को भी मैसेज भेज नहीं पाते जिनको वो कभी कभी मैसेज भेजते हैं।  

कैसे करें WhatsApp वापस ठीक  

WhatsApp Restricted यूजर्स को अपना अकाउंट नॉर्मल करने के लिए कुछ करने की जरूरत नहीं है। उनको बस इंतज़ार करना होता है। एक निश्चित समय के बाद व्हाट्सऐप उनका अकाउंट फिर से नॉर्मल कर देता है। 

कितना समय लगेगा  

WhatsApp Restricted यूजर्स के पास ये लिखा हुआ आता है “Your account is restricted. You can't start new chats right now. Show Details.” जैसे यूजर्स details पर टैप करेंगे तो उनको अपने फोन की स्क्रीन पर एक टाइमलाइन दिखाई देगी। इस टाइमलाइन में यह दिखाई देगा कि आपका अकाउंट कितनी देर बाद वापस सामान्य हो जाएगा। बस आपको यही ध्यान रखना है और समय पूरा होते ही आपका Restricted अकाउंट फिर से सामान्य हो जाएगा। इसके बाद आप  फिर से सभी लोगों को पहले की तरह WhatsApp मैसेज भेज सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें- WhatsApp आज से हो जाएगा बंद अगर नहीं किया ये काम           

 

 

 

              

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 14:43 IST