WhatsApp में आया नया मजेदार फीचर, अब पानी में तैरती हुई दिखेगी चैट्स, जानिए कैसे मिलेगा अपडेट
Whatsapp Liquid Glass: WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया Liquid Glass Interface फीचर पेश किया है। इस फीचर से यूजर्स को बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा।
WhatsApp Liquid Glass Interface: Meta अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में नए नए फीचर्स देकर यूजर्स का अनुभव बेहतर बनाने में लगा रहता है। अब कंपनी ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया Liquid Glass Interface फीचर पेश किया है। इस फीचर से यूजर्स को बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा। यह फीचर iOS के Liquid Glass थीम से ही मिलता जुलता है।
क्या है Liquid Glass इंटरफेस
Liquid Glass Interface फीचर आने से व्हाट्सऐप के इंटेरफेस में यूजर्स को अब ट्रांसपेरेंट ग्लास जैसा इफेक्ट देखने को मिलेगा। व्हाट्सऐप में मेन्यू और उसमें आइकन पानी में थोड़े थोड़े तैरते हुए दिखाई देंगे। इस फीचर से यूजर्स को प्रीमियम फ़ील मिलेगी।
टैब बार को भी किया अपडेट
WhatsApp में टैब बार भी नई आ गई है। पहले जहां यह स्क्रीन की बॉटम साइड पर साधारण रूप में मौजूद होती थी तो अब वहीं यह थोड़ी ऊपर की तरफ उठी हुई नजर आती है। इसके साथ ही इसे हल्का ट्रांसपेरेंट भी कर दिया गया है। इससे पीछे की तरफ चैट्स भी थोड़ी नजर आएगी।
कीबोर्ड में भी किया बदलाव
नए इंटेरफेस से कीबोर्ड के डिजाइन में भी बदलाव आया है। अब यह ट्रांसपेरेंट के साथ पहले के मुकाबले ज्यादा सॉफ्ट हो गया है। इससे यूजर्स को टायपिंग में बेहतर अनुभव मिलेगा।
कैसे मिलेगा यह फीचर
इस फीचर के लिए आपको App Store में जाकर WhatsApp को अपडेट करना है। ऐप अपडेट के बाद अगर आपको WhatsApp में नया टैब बार दिखने लगे तो आपको Liquid Glass Interface का अपडेट मिल गया है। लेकिन अगर आपके पास कोई नया अपडेट नहीं आया है, तो आपको थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी क्यूंकि व्हाट्सऐप धीरे धीरे ये फीचर अपडेट के जरिए सबको पहुंचा रहा है।
Android यूजर्स को कब मिलेगा ये फीचर
फिलहाल WhatsApp ने ये फीचर सिर्फ iOS यूजर्स के लिए जारी किया है। ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आएगा या नहीं इसकी जानकारी व्हाट्सऐप ने नहीं दी है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 19 April 2026 at 13:40 IST