WhatsApp का ये नया फीचर है बड़े काम का, अब घर, ऑफिस और मित्रों को मैसेज भेजने में नहीं होगी परेशानी
WhatsApp नए नए फीचर्स लाकर हमारे जीवन को आसान बनाने में लगा रहता है। अब Meta के इस प्लेटफॉर्म ने 'Lists' नाम से एक नया फीचर पेश किया है
WhatsApp नए नए फीचर्स लाकर हमारे जीवन को आसान बनाने में लगा रहता है। अब Meta के इस प्लेटफॉर्म ने 'Lists' नाम से एक नया फीचर पेश किया है जिससे आप अपनी चैट्स को अलग अलग कैटेगरी में बांट सकते हैं।
क्या है ये ‘Lists’ फीचर
नए Lists फीचर से आप व्हाट्सऐप पर अपनी चैट्स को अलग अलग भागों में बांट सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप अपने परिवार, ऑफिस, मित्र, सभी की चैट्स को अलग अलग लिस्ट में रख सकते हैं। इससे आपको किसी करीबी कॉन्टैक्ट को कुछ भेजने के लिए पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट में उसे खोजना नहीं होगा। यह फीचर आपकी बिखरी-बिखरी चैट्स संवारने का काम करेगा।
कैसे बनाए Lists
- सबसे पहले WhatsApp Chats पर जाएँ।
- स्क्रीन पर चैट्स नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
- अब आपको यहां चैट्स के अलग अलग सेक्शन दिखेंगे जिसमें All, Unread, Groups दिखेगा। इसके आगे + आइकन टैप दिखेगा जिस पर आपने टैप करना है।
- अब आप यहां Lists के लिए आपको Family, Friends, Work के आधार पर कॉन्टैक्ट List बनानी है।
- अब यहां Add peoples ओर groups पर टैप करना है। इसके बाद आपको जिस लिस्ट में जिन Contacts को रखना है उसमें उनको सिलेक्ट करें।
- आखिर में Checkmark या Create List पर आपको टैप करना है जिसके बाद आपकी List तैयार हो जाएगी।
इसके अलावा List बनाने का एक और तरीका भी है जिसको भी हम आपको बताने जा रहे हैं।
इसमें आपको 3 डॉटस पर टैप करना है जिसके बाद Settings के बाद Lists और फिर New List के विकल्प पर जाना है। अब यहां से आप जिस कैटेगरी की लिस्ट में जाएंगे आपको उस कैटेगरी की लिस्ट ही दिखेगी।
इस फीचर से यूजर्स को उनकी चैट्स खोजने में या कोई मैसेज भेजने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 11 May 2026 at 14:53 IST