Instagram पर विराट कोहली से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के फॉलोअर्स की संख्या में हुई भारी कटौती, जानिए क्यूं

फॉलोअर्स की रेस में आगे रहने के लिए ऑर्गैनिक की जगह कुछ सेलिब्रिटी लोग फेक फॉलोअर्स का सहारा लेने लगे हैं। अब Meta ने अपने इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर इन सबसे निपटने के लिए हाल ही में एक बड़ा स्वच्छता अभियान चला रखा है।

Instagram Virat Khohli Priyanka Chopra
Instagram Virat Khohli Priyanka Chopra | Image: Republic

सोशल मीडिया पर वही व्यक्ति ताकतवर होता है जिसके फॉलोअर्स सबसे ज्यादा होते हैं। इसी कारण आम व्यक्ति से खास व्यक्ति तक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर हर कोई यूजर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने में लगा रहता है। लेकिन फॉलोअर्स की रेस में आगे रहने के लिए ऑर्गैनिक की जगह कुछ सेलिब्रिटी लोग फेक फॉलोअर्स का सहारा लेने लगे हैं। 

अब Meta ने अपने इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर इन सबसे निपटने के लिए हाल ही में एक बड़ा स्वच्छता अभियान चला रखा है। इसके तहत इंस्टाग्राम ऐसे सभी फेक फॉलोअर्स का पता लगाकर उनको प्लेटफॉर्म से हटा रहा है। इसके अलावा मेटा ऐसे इंस्टा खातों को भी बंद कर रहा है जिनमें लंबे समय से यूजर्स द्वारा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इस कारण Cristiano Ronaldo, Lionel Messi, Virat Kohli और Priyanka Chopra जैसे बहुत से सेलिब्रिटी यूजर्स के फॉलोअर्स बड़ी संख्या में धड़ाम से घट गए हैं। 

Uploaded image

Ronaldo और Messi के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स कम हुए 

Cristiano Ronaldo और Lionel Messi वो दो फुटबॉल खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या में सभी को पछाड़ रखा है। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स खुद Instagram के ही हैं। इसके बाद पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी Cristiano Ronaldo और फिर तीसरे नंबर पर फुटबॉल के एक और सुपरस्टार Lionel Messi आते हैं। लेकिन Meta के स्वच्छता अभियान में इन दोनों फुटबॉल सुपरस्टार खिलाड़ियों के फॉलोअर्स की संख्या में बहुत भारी कटौती हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Ronaldo के 7 मिलियन फॉलोअर्स और Messi के 5 मिलियन के करीब फॉलोअर्स घट गए हैं। इसके बाद अब रोनाल्डो के 666 मिलियन और मेसी के 507 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। 

Uploaded image

कोहली के फॉलोअर्स की संख्या में भी भारी कटौती 

भारत की बात करें तो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स विराट कोहली के हैं। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर अभी तक 276 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेटा के इस अभियान के बाद महज 3 दिन के अंदर कोहली के 3 मिलियन फॉलोअर्स घट गए हैं, जिसके बाद अब उनके 273 मिलियन फॉलोअर्स रह गए हैं। 

Advertisement
Uploaded image

प्रियंका चोपड़ा को भी लगा झटका 

बॉलीवुड की बात करें तो इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। लेकिन इंस्टाग्राम के इस सफाई अभियान के बाद प्रियंका के भी करीब 2 मिलियन फॉलोअर्स घट चुके हैं। बता दें कि पहले इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 94 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे लेकिन अब घट कर करीब 92 मिलियन फॉलोअर्स रह गए हैं। 

इसे भी पढ़ें- Instagram ने सुन ली यूजर्स की मुराद, अब पोस्ट में किए गए कमेंट को कर सकेंगे Edit, जानिए इस बेहद काम के फीचर को विस्तार से

Advertisement
Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड