Birthday Notification Feature: WhatsApp पर अब आने वाला है Facebook जैसा बर्थडे फीचर, दोस्तों को कर सकेंगे Wish

WhatsApp का इस्तेमाल तो हम वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन अब मेटा एक ऐसा फीचर देने जा रही है जो इसमें बहुत पहले ही आ जाना चाहिए था क्यूंकि Facebook पर यह फीचर लगभग शुरू से है।

WhatsApp is working on a new feature for its iOS app. | Image: X

WhatsApp का इस्तेमाल तो हम वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन अब मेटा एक ऐसा फीचर देने जा रही है जो इसमें बहुत पहले ही आ जाना चाहिए था क्यूंकि Facebook पर यह फीचर लगभग शुरू से है। हालांकि अब भी इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को बहुत अच्छा लगेगा। 

कौन सा है ये फीचर 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सऐप इन दिनों Birthday Notification फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर यूजर्स को उनके घर-परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों समेत सभी कॉन्टैक्ट के जन्मदिन की सूचना देने का काम करेगा। 

Facebook पर यह फीचर शुरू से है       

मेटा के ही प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Birthday Notification फीचर लगभग शुरू से है। इस कारण आज के दौर में लोगों को फेसबुक ही नोटिफिकेशन भेज कर जन्मदिन की बधाई देना याद दिलाता है। लेकिन जो लोग FB पर नहीं होते उनको जन्मदिन की बधाई देना अक्सर लोग भूल जाते हैं या उन्हें उनके जन्मदिन की जानकारी होती ही नहीं है। लेकिन अब WhatsApp पर बर्थ्डै नोटिफिकेशन फीचर आने के बाद आप अपने सभी कॉन्टैक्ट को जन्मदिन की बधाई दे सकेंगे। 

अलग से एक सेक्शन मिलेगा 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सऐप Birthday Notification के लिए एक अलग से सेक्शन पेश कर सकता है। इस सेक्शन में हर रोज जिन Contacts का जन्मदिन होगा उनके नाम की एक पूरी लिस्ट मिलेगी।  

क्या जन्मदिन की तिथि देनी पड़ेगी    

नहीं इस फीचर के लिए आपको व्हाट्सऐप को अलग से जन्मदिन की तिथि देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब आप व्हाट्सऐप पर अपना अकाउंट बनाते हैं तो आपकी आयु की जांच करने के लिए व्हाट्सऐप यूजर्स से उनकी उम्र पूछती है। इसलिए व्हाट्सऐप के पास अपकी जन्मतिथि पहले से ही स्टोर है। 

कब आएगा यह फीचर  

WhatsApp फिलहाल Birthday Notification फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टेस्टिंग पूरी होते ही इस फीचर को एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए जल्द ही पेश कर दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- AI के जरिए हाथियों की जान बचाने में मिली बड़ी सफलता, भारत के इस राज्य में पिछले ढाई साल में एक भी मौत नहीं, जानिए कैसे काम करता है ये सिस्टम

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 13 July 2026 at 13:39 IST