LPG लीक होने पर ये स्मार्ट डिवाइस घर-परिवार को रख सकते हैं सुरक्षित, जानिए इनके बारे में
आज हम आपको ऐसे डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके गैस सिलेंडर लीक होने पर घर में किसी दुर्घटना होने से बचाने का काम कर सकते हैं।
LPG Crisis: देश में LPG को लेकर इस समय अफरातफरी सी मची हुई है। हालांकि पीएम मोदी के साथ सरकार भी कई बार साफ कर चुकी है कि देश में एलपीजी की कमी नहीं है। लेकिन लोगों को भय है कि अगर युद्ध लंबा चलता रहे तो सिलेंडर की कमी हो जाएगी। इस कारण लोग जहां से भी सिलेंडर मिल रहा है उसे खरीद रहे हैं। हमारी सलाह है कि आप सिर्फ अपनी गैस एजेंसी से ही सिलेंडर खरीदें और परेशान होने की जरूरत नहीं क्यूंकि पीएम मोदी लगातार देश में LPG मंगवा रहे हैं। इसके साथ ही हमारी सलाह यह भी है कि LPG सिलेंडर आप जब भी लें तो उसकी लीकेज का ध्यान जरूर रखें। डिलिवरी के समय सिलेंडर की अच्छे से जांच करें कि सिलेंडर में से गैस कहीं से लीक तो नहीं हो रही क्यूंकि यह आपके घर-परिवार की सुरक्षा का मामला है।
हालांकि कई बार डिलिवरी के समय लीकेज की समस्या उत्पन्न नहीं होती लेकिन बाद में गैस लीकेज की समस्या आने लगती है। कई बार तो पता ही नहीं चलता कि गैस लीक कब होने लगती है। इसलिए आज हम आपको ऐसे डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके गैस सिलेंडर लीक होने पर घर में किसी दुर्घटना होने से बचाने का काम कर सकते हैं।
कौन से हैं वो गैजेट्स
Smart Regulator- स्मार्ट रेगुलेटर ऑटो-कट ऑफ फीचर के साथ आता है। इस डिवाइस से जब भी पाइप फटने के कारण या किसी भी कारण से गैस लीक होगी तो यह गैस की सप्लाई को तुरंत बंद कर देगा। इस रेगुलेटर में गैस इंडीकेटर भी मौजूद होता है जो आपको सिलेंडर में मौजूद गैस की मात्रा की भी जानकारी देता है। यह स्मार्ट रेगुलेटर फ्लिपकार्ट-एमेजोन पर उपलब्ध है।
Smart Gas Sensor- यह एक स्मार्ट और एडवांस डिवाइस है जो 24 घंटे गैस का पता लगाता रहता है। इसको लगाने पर अगर सिलेंडर में से गैस लीक होगी तो अलार्म बजेगा। इतना ही नहीं अगर समस्या बड़ी और गंभीर है तो ये आपको फोन पर रियल टाइम अलर्ट भेजता है। इस कारण यह बड़े काम का डिवाइस है। यह सेंसर भी फ्लिपकार्ट-एमेजोन पर भी उपलब्ध है।
Gas Detector- यह LPG के साथ PNG और CNG पर भी काम करता है। इसको कनेक्ट करने के लिए बस सॉकेट में लगाने की जरूरत होती है। इस डिवाइस को लगाने के बाद अगर लीकेज होती है तो एक तेज अलार्म बजता है। इससे आपको लीकेज की जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही आप किसी बड़ी दुर्घटना से अपने घर-परिवार को भी बचा सकेंगे। यह भी फ्लिपकार्ट-एमेजोन पर उपलब्ध है।
आप इन तीनों में से कोई एक या तीनों डिवाइस भी अपने घर में लगा सकते हैं ताकि गैस लीकेज से होने वाली दुर्घटना से आप अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।
इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A57 5G Vs Galaxy A56 5G: नया स्मार्टफोन पुराने से कितना अलग, जानें दोनों फोन के सभी फीचर्स
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 30 March 2026 at 13:05 IST