जल्दबाजी में गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? Jio लाया कमाल का फीचर, ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड

मोबाइल रिचार्ज करते हुए अगर किसी गलत नंबर पर रिचार्ज हो जाए तो यूजर्स के पैसे खराब हो जाते थे। लेकिन अब Reliance Jio ने इस समस्या का समाधान कर दिया है जिससे यूजर्स को अपने पैसों का रिफंड मिल सकेगा।

Jio Recharge Reversal | Image: Jio, Republic

मोबाइल रिचार्ज करते हुए अगर किसी गलत नंबर पर रिचार्ज हो जाए तो यूजर्स के पैसे खराब हो जाते थे। लेकिन अब Reliance Jio ने इस समस्या का समाधान कर दिया है जिससे यूजर्स को अपने पैसों का रिफंड मिल सकेगा। यह फीचर प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स दोनों के लिए शुरू किया गया है।  

कौन सा है ये फीचर 

जियो ने एक नया फीचर Recharge Reversal पेश किया है जिसके तहत अगर कोई यूजर अपने जियो नंबर का रिचार्ज करते हुए गलत नंबर पर रिचार्ज कर देता है तो वो अपने पैसों का रिफंड ले सकेगा। बता दें कि रिलायंस जियो इस प्रकार का फीचर शुरू करने वाली पहली कंपनी बन गई है। एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसी कंपनियों ने ऐसा फीचर अभी तक शुरू नहीं किया।

हालांकि इस फीचर को लेकर कंपनी ने कुछ शर्तें भी रखी हैं जिसके तहत यूजर्स को रिफंड के लिए 3 घंटे के अंदर ही My Jio ऐप पर अप्लाई करना होगा। अगर यूजर्स ने इस समय सीमा के अंदर रिफंड के लिए मांग नहीं की तो उनको पैसे वापस नहीं मिल सकेंगे। 

Jio ने यह भी बताया है कि जब आप My Jio ऐप पर रिचार्ज करेंगे तो आपको किए गए रिचार्ज को रद्द करने के लिए Cancel का विकल्प दिखने में आधे घंटे का समय लग सकता है। जियो यूजर्स 'रिचार्ज रिवर्सल' फीचर का लाभ तभी उठा सकेंगे जब वो अपना रिचार्ज My Jio ऐप के जरिए करवाएंगे। अगर आपने भीम, पेटीएम, गूगल पे आदि से रिचार्ज किया है तो आप रिचार्ज रिवर्सल फीचर के जरिए रिफंड नहीं ले सकेंगे।

Recharge Reversal कैसे करेगा काम 

1. अपने फोन में आप My Jio ऐप खोलें। 

2. यहां आपको 'Recharges & History' सेक्शन में जाना है। 

3. अब आपको यहां किए गए अपने वर्तमान और पिछले रिचार्ज दिखेंगे, इनमें से आपको जिस रिचार्ज को कैंसल करना है उसका चुनाव करना है।  

4. अगर आप पोस्टपेड यूजर है तो आपको Invoice History सेक्शन में जाना होगा। जिसके बाद आपको ‘Recharge Transaction History’ के विक्लप पर जाना होगा। 

5.अंत में आपको Cancel ऑप्शन पर टैप करना है।   

रिफंड कहां आएगा 

My Jio ऐप में आपसे पूछा जाएगा कि आप रिफंड कहां लेना चाहते हैं। इसके लिए आपको 2 विकल्प मिलेंगे जिसमें पहला विक्लप My Jio Store Credit Wallet और दूसरा बैंक अकाउंट होगा। इन विकल्प का चुनाव करने के बाद आपको 21 दिनों के अंदर रिफंड प्राप्त होगा। 

इसे भी पढ़ें- 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लांस का खेल खत्म, Jio ने पेश किया पूरे महीने भर चलने वाला ये लाजवाब प्लान, जानिए

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 6 May 2026 at 09:54 IST