28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लांस का खेल खत्म, Jio ने पेश किया पूरे महीने भर चलने वाला ये लाजवाब प्लान, जानिए
Reliance Jio ने अपना महीने भर की वैलिडिटी वाला प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान में क्या-क्या मिल रहा है आइये जानते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

आजकल टेलीकॉम कंपनियों से 28 दिन की जगह पूरे 30 दिन के प्लांस की मांग बड़े जोर शोर से उठ रही है। कंपनियों ने कुछ समय पहले महीने भर की वैलिडिटी वाले एक-दो प्लांस लॉन्च भी किये थे। लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए अब Reliance Jio ने अपना एक और महीने भर की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान में क्या-क्या मिल रहा है आइये जानते हैं।
Jio Rs 339 प्लान
Jio के इस प्लान की कीमत 339 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 1.5 GB डेटा प्रति दिन मिलेगा। डेटा खत्म होने पर स्पीड 5जी से घट कर 64 kbps पर चली जाएगी। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलेंगे। इसके साथ ही प्लान में 14.95 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है। इससे जिन कंपनियों के नंबर टोल फ्री नहीं होते उनके लिए ये टॉकटाइम काम आएगा।
पूरे महीना चलेगा प्लान
जियो के इस प्लान में 28 दिन की जगह पूरे महीने भर की वैलिडिटी मिलती है। इस कारण अगर महीने में 30 दिन होंगे तो आपको प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी और अगर 31 दिन होंगे तो आपको प्लान में 31 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।
35,100 रुपये का Google Gemini प्रो प्लान भी फ्री मिल रहा है
इसके साथ ही प्लान में Jio TV और Jio AI Cloud की सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रही है। इतना ही नहीं इस प्लान में 35,100 रुपये का Google Gemini का प्रो प्लान भी फ्री मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 18 महीने की है। इसमें Nano Banana की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान के जरिए यूजर्स को 5000 GB की क्लाउड स्टोरेज भी फ्री मिलेगी। यह प्लान जियो की वेबसाइट पर भी आ गया है। आप इसे जाकर वहां से खरीद सकते हैं।