Instagram फिल्म Dhurandhar 2 को लेकर आया ये नया मजेदार फीचर, अब Reels की आ जाएगी आंधी

Dhurandhar 2 का कहर बॉक्स ऑफिस पर जारी है। इसी को देखते हुए अब इंस्टाग्राम ने धुरंधर 2 फिल्म को लेकर एक विशेष फीचर जारी कर दिया है।

Instagram Dhurandhar Font | Image: Instagram, Dhurandhar

Dhurandhar 2 का कहर बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म Dhurandhar: The Revenge ने सिर्फ एक हफ्ते में 650 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सारे रिकॉर्ड् तोड़ दिए हैं। फिल्म को लेकर लोगों के बीच जो दीवानगी है वो किसी से छिपी नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Instagram पर तो फिल्म को लेकर रील्स की बाढ़ सी या गई है। इसी को देखते हुए अब इंस्टाग्राम ने धुरंधर 2 फिल्म को लेकर एक विशेष फीचर जारी कर दिया है। 

Instagram की रील्स और फोटो की एडिटिंग के लिए Edits नाम से एक खास ऐप आती है। इसी ऐप में कंपनी ने फिल्म Dhurandhar The Revenge से लेकर एक खास फॉन्ट जोड़ा है। इस फॉन्ट का इस्तेमाल कर क्रियेटर्स अपनी धुरंधर 2 की रील्स और ज्यादा अच्छी बना सकते हैं। 

Instagram ने बताया है कि यह फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि Edits ऐप में Dhurandhar फॉन्ट सीमित समय के लिए ही रहेगा।   

कैसे अलग है यह फॉन्ट 

धुरंधर 2 फिल्म के पोस्टर पर जिस फॉन्ट में Dhurandhar: The Revenge लिखा है, उसी फॉन्ट को इंस्टाग्राम ने अपनी Edits ऐप में जोड़ा है। क्रियेटर्स अपनी रील्स के पोस्टर हेडिंग में इसी फॉन्ट का इस्तेमाल कर अपनी रील्स आसानी से वायरल कर सकेंगे।

कैसे मिलेगा Dhurandhar 2 फॉन्ट 

Dhurandhar 2 Font के लिए अगर आपने इस ऐप को डाउनलोड नहीं किया है तो पहले इसे डाउनलोड करें और अगर पहले से डाउनलोड कर रखा है तो इसे अपडेट करें। फिर आपको अपनी Edits ऐप खोलनी है। अब आप जब Reel बनाएंगे या एडिट करेंगे तो आपको टेक्स्ट टूल में जाकर Dhurandhar फॉन्ट दिखेगा। यहां से इस फॉन्ट का इस्तेमाल कर आप Dhurandhar 2 को लेकर अपनी शानदार Reels बना सकेंगे। 

फिल्म Dhurandhar: The Revenge जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उसको देखते हुए लगता है कि इस फीचर के बाद Instagram पर Dhurandhar Reels की आंधी आ जाएगी। 

इसे भी पढ़ें- Realme 16 5G: विकी कौशल ला रहे हैं रियलमी का नया स्मार्टफोन

 

 

 

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 14:35 IST