अपडेटेड 27 March 2026 at 10:36 IST

Realme 16 5G: विकी कौशल ला रहे हैं रियलमी का नया स्मार्टफोन, सेल्फी लेने का अब बदलेगा अंदाज

Realme 16 5G को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी गई है। यह कंपनी का नया मिड रेंज स्मार्टफोन हो सकता है।

realme16 vicky kaushal
realme16 vicky kaushal | Image: realme

Realme 16 5G को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी गई है। यह कंपनी का नया मिड रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ फोन के लुक और कुछ फीचर्स की भी जानकारी दी है। हम आपको यहां सब बताने जा रह हैं।  

Realme 16 5G कब लॉन्च होगा

चीनी कंपनी रियलमी भारत में अगले महीने अपने नए स्मार्टफोन Realme 16 5G को लॉन्च करने जा रही है। यह फोन 2 अप्रैल को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।  

विकी कौशल हैं ब्रांड एम्बेसडर 

बता दें कि रियलमी कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेता Vicky Kaushal को अपना ब्रांड एम्बेसडर बना रखा है।  

Realme 16 5G के फीचर्स 

डिजाइन में रियलमी ने अपने इस फोन के लिए Google Pixel स्मार्टफोन के डिजाइन को कॉपी किया है। हालांकि कंपनी ने रियर कैमरा बार में पहली बार Selfie Mirror को जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स अब स्मार्टफोन में नए ढंग से सेल्फी ले सकेंगे। 

Advertisement

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा जिसमें Sony का बैक कैमरा होगा। कंपनी के अनुसार इस सेगमेंट के फोन में पहली बार 50 MP का डुअल पोट्रेट कैमरा होगा।   

रियलमी के इस फोन की मोटाई 8.1 एमएम और वजन 183 ग्राम है जिससे यह एक लाइट वेट फोन है। इस फोन में 6.57 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। फोन को धूल-मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP69 की रेटिंग मिली है। यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम कर सकता है। 

Advertisement

इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी दी जाएगी, इसके लिए 60W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। यह फोन व्हाइट और ब्लैक कलर में आएगा हालांकि कलर्स के नाम फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेंगे। 

Realme 16 5G फोन में AI Potrait Glow, AI Light Me और AI Style Me जैसे कई अच्छे AI फीचर्स भी दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G भारत में प्री ऑर्डर के लिए हुए उपलब्ध, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, जानिए फीचर्स और कीमत

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 09:53 IST