अपडेटेड 1 March 2026 at 15:54 IST

ICC T20 World Cup 2026: सिर्फ 1 रुपये में मोबाइल पर देखिए IND Vs WI और विश्वकप में बाकी बचे मैच

हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि आप कैसे सिर्फ 1 रुपये खर्च कर Jio Hotstar पर मैच देख सकते हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X/BCCI

ICC T20 World Cup 2026 भारत में हो रहा है। अब भारत का मैच वेस्ट इंडीज से होने जा रहा है। ऐसे में जिस स्टेडियम में भारत का मैच होता है वहां तो टिकट मिलना बेहद मुश्किल है, लेकिन आप घर बैठे टीवी पर मैच तो देख सकते हैं, लेकिन बहुत बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी हैं जो अपने काम के कारण मैच टीवी पर नहीं देख पाते। 

ऐसे यूजर्स के पास सिर्फ Jio Hotstar का विकल्प होता है, जिस पर वो कहीं भी मैच लाइव देख सकते हैं। लेकिन जियो हॉटस्टार के लिए भी सब्स्क्रिप्शन लेनी पड़ती है जो बहुत से यूजर्स नहीं ले पाते। इस कारण उनका भारत का मैच देखने का सपना टूट जाता है। लेकिन हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि आप कैसे सिर्फ 1 रुपये खर्च कर Jio Hotstar पर मैच देख सकते हैं। 

कैसे देखेंगे सिर्फ 1 रुपये में मैच 

Jio Hotstar यूजर्स को अपनी सब्स्क्रिप्शन सिर्फ 1 रुपये में पूरे महीने के लिए दे रही है। इससे यूजर्स एक रुपये का भुगतान कर पूरे जियो हॉटस्टार की सब्स्क्रिप्शन एक महीने के लिए पा सकते हैं। आप इस पर पूरे टी20 विश्व कप के साथ टीवी सीरियल, वेब सीरीज और फिल्में भी देख सकते हैं। 

कैसे मिलेगी ये सब्स्क्रिप्शन 

  • इसके लिए आपको Jio Hotstar ऐप खोलकर My Space में जाना होगा। 
  • यहां आपको Subscribe पर टैप करना होगा। 
  • इसके बाद आपको यहां 1 रुपये में सब्स्क्रिप्शन का ऑफर दिख रहा होगा। 
  • अब आपको इस ऑफर को लेने के लिए 1 रुपये का भुगतान करना है। 
  • आप UPI, डेबिट और क्रेडिट कार्ड जिससे चाहे उसको चुन पेमेंट कर सकते हैं। 

जियो की शर्त 

जियो हॉटस्टार ने इस प्लान के लिए एक शर्त रखी है जिसके तहत यूजर्स जब इस प्लान को 1 रुपये में खरीदेंगे तो एक महीने बाद सब्स्क्रिप्शन ऑटो रिन्यू हो जाएगी 69 रुपये प्रति महीने के लिए, लेकिन आपके पास इसे बंद करने का विकल्प भी मौजूद रहता है। इसके लिए आपको महीना पूरा होने से पहले इसे बंद करना होता है ताकि ये ऑटो रिन्यू ना हो पाए।

यह ऑफर सबको मिलेगा ?

हमने Jio Hotstar के इस ऑफर को कुछ अलग-अलग फोन में चेक किया। हमें ये ऑफर दिखाई दिया, लेकिन जियो इस ऑफर को अलग-अलग टाइम पर यूजर्स को उनकी ऐप में दे रही है। इसलिए, आप भी चेक करें अगर ये ऑफर आपको दिखाई दे रहा है तो झट से ले लें। 

इसे भी पढ़ें- WhatsApp आज से हो जाएगा बंद अगर नहीं किया ये काम, जानिए मोदी सरकार के इस नियम को

      

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 14:41 IST