UPI करते हुए कैसे अपना फोन नंबर शेयर करने से रोकें, जानिए पूरा तरीका
आज UPI का जमाना है। लेकिन अभी भी बहुत से लोग UPI नहीं चलाते जिनमें से कुछ का तो यह तर्क रहता है कि इससे उनका मोबाइल नंबर पेमेंट करने वाले के पास चला जाता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ट्रिक जिससे किसी भी व्यक्ति को UPI करते हुए आपका नंबर शेयर नहीं होगा।
UPI | Image:
Paytm
आज UPI का जमाना है। मार्च महीने में तो कुल 22.64 अरब की ट्रांजैक्शन UPI के जरिए हुई जिससे पिछले सारे रिकार्ड टूट गए। लेकिन अभी भी बहुत से लोग UPI नहीं चलाते जिनमें से कुछ का तो यह तर्क रहता है कि इससे उनका मोबाइल नंबर पेमेंट करने वाले के पास चला जाता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ट्रिक जिससे किसी भी व्यक्ति को UPI करते हुए आपका नंबर शेयर नहीं होगा।
वैसे तो UPI चलाने के लिए बहुत सारी ऐप्स आती हैं जिनमें सबके अलग अलग इंटरफेस होते हैं। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप Google Pay ऐप में भुगतान करते हुए अपना मोबाइल नंबर शेयर होने से रोक सकते हैं।
Google Pay में कैसे अपना नंबर शेयर होने से रोके
- सबसे पहले आप अपने फोन में Google Pay खोलें।
- अब ऐप में दिख रही नीचे की तरफ दिख रही अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर जायें।
- इसके बाद आपको सेटअप पेमेंट मेथड सेक्शन में Bank Account का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक/टैप करना है।
- अब आपको पेमेंट मेथड में अपना बैंक अकाउंट दिखेगा, जहां आपने प्राइमरी बैंक अकाउंट पर जाना है।
- इसके बाद आपको पेमेंट मेथड डिटेल्स दिखेगी, जहां आपने Manage UPI Numbers पर क्लिक/टैप करना है।
- अब आप ऐप में से अपना नंबर डिलीट करके कोई अन्य नंबर यहां डाल सकते हैं।
- बता दें कि इसके बाद वही नंबर आपकी नई UPI ID बन जाएगा।
- अब आपका पहले वाला नंबर किसी के साथ शेयर नहीं होगा। इसके साथ ही उस नंबर पर आप पेमेंट भी नहीं ले सकेंगे।
- इसके बाद जो आप नया नंबर UPI के लिए Google App में चढ़ायेंगे उसी नंबर पर आप किसी से पेमेंट ले सकेंगे।
आप इसी प्रकार से अन्य UPI ऐप में भी जाकर अपना नंबर शेयर करने से रोक सकते हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 8 April 2026 at 13:34 IST