WhatsApp लाया बड़े काम का फीचर, वॉयस-वीडियो कॉलिंग में आने वाले शोर से अब मिलेगी मुक्ति
WhatsApp की वॉयस और वीडियो कॉलिंग इतनी लोकप्रिय हो चुकी है कि बहुत लोग सामान्य कॉल की जगह व्हाट्सऐप वॉयस या वीडियो कॉल ही करना पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए वॉयस-वीडियो कॉल को अधिक बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सऐप इसमें नया फीचर लाने जा रहा है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

WhatsApp अपनी सेवाओं में नए नए फीचर्स देकर यूजर्स को बेहतर अनुभव प्रदान करता है। WhatsApp की वॉयस और वीडियो कॉलिंग इतनी लोकप्रिय हो चुकी है कि बहुत लोग सामान्य कॉल की जगह व्हाट्सऐप वॉयस या वीडियो कॉल ही करना पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए वॉयस-वीडियो कॉल को अधिक बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सऐप इसमें नया फीचर लाने जा रहा है।
WhatsApp का नया फीचर
WhatsApp पर वॉयस और वीडियो कॉल यूं तो अच्छी क्वालिटी में मिलती है। लेकिन अगर हम किसी शोर-शराबे वाली जगह से कॉल करते हैं, तो हमारी आवाज सुनाई देना बंद हो जाती है। शादी-पार्टी आदि में तो कई बार डीजे पर संगीत इतनी तेज वॉल्यूम पर बजता है कि फोन में फुल वॉल्यूम करने पर भी आवाज सुनाई नहीं देती। लेकिन यूजर्स की इसी परेशानी को देखते हुए WhatsApp अपनी ऐप में Noise Cancellation फीचर लाया है।
इस फीचर से यूजर्स जब भी शोर-शराबे वाले इलाके में होंगे तो WhatsApp वॉयस-वीडियो कॉल के दौरान शोर को रियल टाइम में फिल्टर कर देगा। यह फीचर बैकग्राउन्ड में आने वाली सभी फालतू साउन्ड को हटा देगा। इससे कॉलिंग के दौरान आपकी आवाज साफ और स्पष्ट सुनाई देगी।
फोन में Noise Cancellation फीचर होता है
WhatsApp ने भले ही यह फीचर अब दिया है लेकिन नॉर्मल कॉल के लिए कई फोन में यह फीचर पहले से ही उपलब्ध होता है।
Advertisement
कब मिलेगा यह फीचर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.14.1 के जरिए कुछ यूजर्स को यह फीचर उपलब्ध हो गया है। लेकिन जल्द ही यह फीचर सभी यूजर्स को उपलब्ध होगा। अगर ये फीचर आपको मिल गया है तो आपके व्हाट्सऐप के कॉल इंटरफेस में Noise Cancellation का फीचर ऑन या ऑफ करने के लिए दिखेगा। आप अपनी जरूरत के अनुसार इस फीचर को ऑन या ऑफ कर सकेंगे। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ये विकल्प डिफ़ॉल्ट रूप से भी ऑन रह सकता है।