अपडेटेड 12 February 2026 at 11:41 IST

Facebook लाया मजेदार फीचर, अब बन सकेंगी ऐनिमेटेड प्रोफाइल फोटो, Stories को भी कर सकेंगे Restyle

Facebook यूजर्स अब अपनी प्रोफाइल फोटो को ऐनिमेटेड बना सकेंगे, इसके लिए Facebook ने Meta AI आधारित नए फीचर्स लॉन्च किए हैं।

facebook profile picture | Image: facebook

Facebook ने Meta AI आधारित 3 नए फीचर्स लॉन्च किए हैं जो यूजर्स का अनुभव बेहतर बनाने का काम करेंगे। नए फीचर्स से यूजर्स को अपनी फेसबुक प्रोफाइल फोटो को अब ऐनिमेटेड बनाने का विकल्प मिलेगा। इसी तरह यूजर्स अब फेसबुक पर टेक्स्ट पोस्ट में भी एनिमेटेड बैकग्राउंड को जोड़ सकते हैं। इसके अलावा स्टोरी और मेमोरी में भी फोटो को रिस्टाइल करने का ऑप्शन उपलब्ध हो गया है।  

फेसबुक पर हर कोई अपनी प्रोफाइल फोटो खास बनाना चाहता है जिससे उस पर ज्यादा से ज्यादा लाइक आए। इस कारण अब यूजर्स एनिमेटेड प्रोफाइल फोटो भी लगा सकेंगे। यह बेहद मजेदार फीचर है जिससे यूजर्स अपनी फोटो को अब आकर्षित बना सकेंगे। इतना है नहीं यूजर्स अब अपनी साधारण फोटो में भी एनिमेशन जोड़ सकेंगे, जैसे इस फोटो में व्यक्ति हाथों से दिल बना रहा है। 

हालांकि फेसबुक ने इसको बेहतर बनाने के लिए यह भी कहा है कि यह जरूरी है कि फोटो में सिर्फ एक ही व्यक्ति हो। इसके साथ ही उस व्यक्ति ने हाथों में कुछ पकड़ा ना हो। यूजर्स सीधे अपने कैमरा रोल से एनिमेट करने के लिए फ़ोटो चुन सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स वो फ़ोटो भी चुन सकते हैं जिन्हें वह पहले ही Facebook पर अपलोड कर चुके हैं। फ़ोटो एनिमेट होने के बाद यूजर्स को उसे अपनी फ़ीड पर शेयर करना है ताकि वो खुद और अपने मित्रों को अपनी एनिमेटेड प्रोफाइल फोटो दिखा सकें। 

Stories को अब कर सकेंगे Restyle

Stories और Memories के लिए Restyle टूल पेश किया गया है। फेसबुक पर अपनी Stories में फोटो अपलोड करने के बाद या Memories में जाकर अपलोड की गई Stories में से चुनाव करना है। इसके बाद जिसे बदलना है उस पर रीस्टाइल विकल्प को टैप पर टैप करना है। इसके बाद मेटा एआई का उपयोग करके अपनी इच्छानुसार बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स स्टाइल, मूड, लाइटिंग, रंग और बैकड्रॉप में भी बदलाव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- WhatsApp Backup बनाना है बेहद जरूरी नहीं तो चैट, फोटो, वीडियो सब हो जाएगा गायब; जानिए पूरा प्रोसेस

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 11:41 IST