अपडेटेड 19 March 2025 at 09:21 IST
Dragon Capsule: SpaceX के ड्रैगन कैप्सूल से हुई Sunita Williams की वापसी, पृथ्वी पर लैंडिंग के बाद कैप्सूल का क्या होगा?
Dragon Capsule: स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी हुई। समुद्र में लैंडिंग के बाद कैप्सूल का क्या होगा?
Sunita Williams: सुनीता विलियम्स समेत चारों अंतरिक्ष यात्रियों को 9 महीने बाद धरती पर लैंड कराया गया। एलन मस्क के स्पेसक्राफ्ट और नासा की मदद से इन्हें सफलतापूर्वक वापस लाया जा सका। ड्रैगन कैप्सूल में सुनीता विलियम्स और अन्य तीनों की लैंडिंग स्पेस से पृथ्वी पर हुई। लैंडिंग के दौरान कैप्सूल का रंग पूरी तरह से बदल गया। आइए जानते हैं कि आखिर अब कैप्सूल का क्या किया जाएगा।
लैंडिंग से पहले चारों ड्रैगन कैप्सूल में लगा पैराशूट खुल गया। पैराशूट की मदद से कैप्सूल को पहले धीरे-धीरे नीचे उतारा गया। इसके बाद कुछ देर तक इसे बंद ही रखा गया। फिर धीरे-धीरे इसे खोला गया और अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकाला गया। कैप्सूल जब धरती के वायुमंडल में प्रवेश करता है, तो 3500 डिग्री फेरेनाइट तक तपता है। यही कारण है कि इसका रंग बिल्कुल बदल गया। बाहर से यह देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानों जल गया हो। हालांकि, यह ऐसे मटेरियल से बनता है कि इसका तापमान अंदर बैठे लोगों तक नहीं पहुंच पाता है।
लैंडिंग के बादड्रैगन कैप्सूल का क्या होगा?
बता दें, सभी अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर सुरक्षित लैंड कराने के बाद, ड्रैगन कैप्सूल कई प्रक्रियाओं से गुजरेगा। इन सभी प्रक्रियाओं के बारे में जानते हैं।
1. स्पलैशडाउन: ड्रैगन कैप्सूल लैंडिंग के दौरान समुद्र में नीचे गिरा। यहां से उसे रिकवरी टीम ने बरामद किया।
2. रिकवरी: रिकवरी टीम कैप्सूल को सुरक्षित कर और फास्ट बोट की मदद से रिकवरी क्षेत्र में ले जाएगी।
3. लैंडिंग के बाद निरीक्षण: मिशन की सफलता यानि कि लैंडिंग के बाद इसकी स्थिति का आकलन करने के लिए ड्रैगन कैप्सूल का गहन निरीक्षण किया जाएगा।
4. नवीनीकरण: यदि कैप्सूल दोबारा इस्तेमाल करने योग्य है, तो इसे फिर से नया बनाया जाएगा। ताकि अगले मिशन पर इशका इस्तेमाल किया जा सके। कैप्सूल के नवीनीकरण में घटकों को बदलना, किसी भी क्षतिग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण और मरम्मत करना और सॉफ़्टवेयर को अपडेट करना शामिल हो सकता है।
5. फिर से इस्तेमाल में लाना: यदि कैप्सूल दोबारा इस्तेमाल करने योग्य नहीं है, तो इसे भविष्य के विश्लेषण या प्रदर्शन के लिए सुरक्षित जगहों पर रखा जाएगा। यदि यह दोबारा इस्तेमाल करने योग्य है, तो इसे इसके अगले मिशन के लिए तैयार किया जाएगा।
खास बात ये है कि स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल को दोबारा इस्तेमाल करने योग्य बनाया गया है, कुछ कैप्सूल पहले से ही कई मिशन उड़ा चुके हैं।
स्पेसएक्स क्रू-9 सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे- NASA
NASA ने बताया कि 'नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए एजेंसी के 9वें वाणिज्यिक क्रू रोटेशन मिशन को पूरा कर लिया और स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर अमेरिका की खाड़ी में फ्लोरिडा के तल्हासी तट पर सुरक्षित रूप से उतर गया।'
सुनीता ने ISS पर बिताए 286 दिन
बता दें कि सुनिया विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर 286 दिन बिता चुके हैं। अंतरिक्ष में इतना लंबा समय बिताने के दौरान सुनीता विलियम्स ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किया है जिसमें स्पेसवॉक से लेकर स्पेसशिप में समय बिताने तक का रिकॉर्ड शामिल है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 19 March 2025 at 09:21 IST