तपती गर्मी में AC की ठंडी हवा खाते हुए ऐसे बचाए बिजली, दिल और बिल दोनों होंगे मस्त

AC Electricity Saving Tips: गर्मी और हीटवेव से राहत पाने के आप अब अपने घर में सारे दिन AC चल रहे होंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं कि एसी चलाते हुए भी आप किस तरह अपना बिजली के बिल में कटौती कर सकते हैं।

ac electricity saving tips | Image: republic world

मई का महीना शुरू हो गया है और अपने साथ तपती गर्मी भी ले आया है। गर्मी और हीटवेव से राहत पाने के आप अब अपने घर में सारे दिन AC चल रहे होंगे। बेशक इससे आपको गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन आपके घर के बिजली के बिल में तेजी से बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई होगी। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि एसी चलाते हुए भी आप किस तरह अपना बिजली के बिल में कटौती कर सकते हैं। 

AC चलाते हुए ऐसे बचाए बिजली 

टेम्परेचर- तेज गर्मी से राहत के लिए आप भी एसी को 18, 19 या 20 नंबर पर चलाते होंगे। लेकिन इससे कंप्रेसर लगातार चलता रहता है और इससे बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है। तापमान जितना ज्यादा होता है बिल उतना कम आता है। अगर आपको बहुत गर्मी लग रही है तो आप शुरू में एसी को कम तापमान पर चला लें लेकिन जल्द ही एसी का तापमान बढ़ाकर 25 या उससे ऊपर कर दें। इससे आपके बिल में काफी कटौती होगी।    

सीलिंग फैन को साथ में चलायें- आप अपने घर में छत वाला पंखा साथ में चलकर एसी से ज्यादा तापमान पर भी अच्छी कूलिंग ले सकते हैं। जब एसी और पंखा साथ में चलेंगे तो कूलिंग लगातार अच्छी मिलती रहेगी। 

फिल्टर को रखें साफ- सभी एसी में फ़िल्टर जरूर लगा होता है। लेकिन अगर ये फ़िल्टर गंदा हो रहा होता है तो इससे कूलिंग बहुत बुरी तरह प्रभावित होती है। ऐसे में कम से कम हर हफ्ते अपने एसी का फ़िल्टर जरूर साफ करके लगाएँ। 

खिड़कियां-दरवाजे बंद करें- बहुत लोग एसी चलाते हुए अपने घर की खिड़कियां-दरवाजे अच्छे से बंद नहीं करते लेकिन इससे एसी पर लोड बढ़ जाता है। एसी कमरे को ठंडा करने के लिए लगातार कंप्रेसर पर चलता रहता है। इसलिए एसी चलाते हुए हमेशा घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद करें।  

इसे भी पढ़ें- Google लाया कमाल का फीचर, अब ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए कपड़ें पहन कर सकेंगे ट्राई, एक्सचेंज की समस्या होगी खत्म, जानिए कैसे काम करता है ये फीचर

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 3 May 2026 at 13:46 IST