FIFA World Cup 2026 के लिए सैमसंग ने AI TV पर पेश किए धमाकेदार ऑफर, फ्री में मिल रहा है साउंडबार, घर बनेगा स्टेडियम

FIFA World Cup 2026: सैमसंग ने भारत में अपने टीवी पर शानदार ऑफर पेश कर दिए हैं। ऐसे में अगर आप भी फीफा विश्व कप के लिए नया टीवी लेने जा रहे हैं तो हम आपको सैमसंग के टीवी पर शानदार ऑफर बताने जा रहे हैं।

Samsung Vision Big AI TV | Image: Samsung

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के महाकुंभ में हर कोई डुबकी लगाना चाहता है। यही कारण है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने टीवी पर शानदार ऑफर पेश कर दिए हैं। ऐसे में अगर आप भी फीफा विश्व कप के लिए नया टीवी लेने जा रहे हैं तो हम आपको सैमसंग के टीवी पर शानदार ऑफर बताने जा रहे हैं।  

फीफा के लिए खास ऑफर हुए पेश  

फीफा विश्व कप को देखते हुए सैमसंग ने अपने Vision AI Big TVs पर खास ऑफर्स की घोषणा की है। इन ऑफ़र्स के तहत खरीदे गए मॉडल के आधार पर ग्राहकों को ₹92,990 तक का साउंडबार या ₹2,14,990 तक का TV भी मुफ़्त में मिल सकता है। इतना ही नहीं सैमसंग टीवी पर ग्राहकों को 20 प्रतिशत तक का कैशबैक, ज़ीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक के EMI प्लान के विकल्प भी दे रहा है।

सैमसंग के 75-इंच और उससे बड़े साइज़ वाले Vision AI Big TVs में Samsung TV Plus, Samsung Care+, Samsung Finance+, Sound Plus, Art Plus और सात साल का OS अपग्रेड जैसी सुविधाएँ मिलती हैं। ग्राहक सैमसंगके देश भर में मौजूद रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर Vision AI Big TVs की रेंज खरीद सकते हैं। 

Samsung Vision AI Big TVs के 75 इंच मॉडल की कीमत 1,01,990 से 5,37,900 रुपये तक जाती है। 

AI फीचर्स घर को बनाएँगे स्टेडियम

घर पर ही स्टेडियम का आनंद दिलाने के लिए सैमसंग के Vision AI TVs में AI सॉकर मोड आता है। इससे दर्शकों को स्टेडियम जैसा माहौल घर में दिखता है। 

इतना ही नहीं Samsung Vision AI TVs में रियल-टाइम सीन एनालिसिस फीचर फुटबॉल मैच देखने का अनुभव बेहतर बनाने का काम करता है। इससे टीवी में दिख रही बॉल की मूवमेंट स्मूद होती है और रंग जीवंत (Life like) दिखते हैं। 

Samsung Vision AI TVs में Vision AI Companion (VAC) का फीचर भी मिलता है जो Bixby, Perplexity और Microsoft Copilot जैसे AI प्लेटफॉर्म को जोड़ता है ताकि पर्सनलाइज़्ड TV अनुभव मिल सके। इस रेंज के टीवी में AI Upscaling Pro फीचर भी है, जो कम-रिज़ॉल्यूशन वाले कंटेंट को बेहतर डिटेल, डेप्थ और कंट्रास्ट के साथ बेहतर बनाने का काम करता है। इसके अलावा इस टीवी रेंज में AI Sound Controller Pro फीचर है जो कमेंट्री, म्यूज़िक और भीड़ के शोर को एडजस्ट करके शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 पर आया बंपर ऑफर, यहां मिल रहा सबसे सस्ता, बस इतनी है कीमत

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 18 June 2026 at 15:18 IST