Xiaomi ने किया कमाल Redmi Turbo 5 के कैमरा में लगा दी रिंग लाइट, बंपर ऑफर के साथ सेल हुई शुरू, जानिए फीचर्स से लेकर डिस्काउंट तक सब कुछ
Redmi Turbo 5 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। अब आज से इस फोन की सेल भी शुरू गई है। हम आपको इस नए फोन पर चल रहे ऑफर, फीचर्स और कीमत सभी की जानकारी देने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
Redmi Turbo 5 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में Redmi Pixel Matrix जैसा शानदार फीचर दिया गया है, जिससे फोन के कैमरा लेंस के अंदर लगी रिंग लाइट के जरिए कॉल, गेम, आदि के नोटीफिकेशन अलर्ट विभिन्न रंगों की लाइट में मिलेंगे। ये फीचर Nothing Phone 3 के फीचर से मिलता जुलता है। अब आज से इस फोन की सेल भी शुरू गई है।
बड़ी बात यह भी है कि चीनी कंपनी पहली सेल में ही ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। हम आपको इस नए फोन पर चल रहे ऑफर, फीचर्स और कीमत सभी की जानकारी देने जा रहे हैं।
Redmi Turbo 5 की कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Redmi Turbo 5 के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। यह फोन आज शुक्रवार 19 जून से शाओमी की भारतीय आधिकारिक साइट, एमेजोन और देश भर में मौजूद कंपनी के सभी रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हो गया है।
ऑफर की बात करें तो इस फोन को एमेजोन से बैंक ऑफ बड़ोडा, एसबीआई, ऐक्सिस, कोटक महिंद्रा या आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा।
इतना ही नहीं यहां 31,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिससे आपको यह फोन पहली ही सेल में बेहद सस्ती कीमत में मिल सकेगा।
Redmi Turbo 5 के फीचर्स
डिजाइन- रेडमी टर्बो 5 ऐस्फाल्ट ब्लैक, नाईट्रो ब्लू और टर्बो वाईट जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। इस फोन को IP66, IP68 के साथ IP69 की रेटिंग दी गई है जो बताता है कि फोन धूल-मिट्टी और पानी से भी सुरक्षित रहेगा।
प्रोसेसर- यह फोन MediaTek 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है जो कि एक तेज प्रोसेसर है। इस फोन के 2 वेरिएंट पेश हुए हैं जिनमें 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। इस फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज भी मिलेगी।
डिस्प्ले- इस फोन में 6.59 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
ओएस- यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 के साथ पेश हुआ है।
कैमरा- रेडमी के इस नए फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का Sony IMX882 का मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। फोन में 20 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
बैटरी- इस फोन से पहली बार रेडमी के किसी फोन में सबसे बड़ी बैटरी मिलने जा रही है। इस फोन में 7,540 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके साथ ही पहली बार रेडमी के फोन में 100 W की सुपर फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। फोन के साथ 100 W के चार्जर से आधे घंटे में करीब 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज हो जाएगी। इस फोन में 27W की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।
अन्य फीचर्स- Redmi Turbo 5 में हीटिंग की समस्या से निपटने के लिए इसमें 3D Ice-Loop Cooling System भी लगाया गया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 19 June 2026 at 13:12 IST