WagonR, Dzire से लेकर Ertiga और Vitara तक मारुति सुजुकी की सभी गाड़ियों की कीमतें बढ़ी, जानिए अब कितने की पड़ेगी आपकी पसंदीदा कार

Maruti Suzuki Cars Price Hike: मारुति सुजुकी ने पहले ही जून के महीने से गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया था। इससे मारुति की WagonR से लेकर Grand Vitara तक अधिकतर गाड़ियां नई कीमतों के साथ बाजार में मिल रही है।

maruti suzuki cars | Image: maruti suzuki

Maruti Suzuki Cars Price Hike: मारुति सुजुकी ने पहले ही जून के महीने से गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद इस महीने में कंपनी ने अपनी कुछ गाड़ियों की कीमत पहले बढ़ा दी थी और अब बची हुई लगभग सभी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इससे मारुति की WagonR से लेकर Grand Vitara तक अधिकतर गाड़ियां नई कीमतों के साथ बाजार में मिल रही है। 

किसकी कितनी कीमत हुई 

WagonR- वैगनआर की कीमत में मारुति ने 5000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इससे अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से 7.24 लाख रुपये तक हो गई है। 

Dzire- देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी मारुति सुजुकी Dzire की कीमत करीब 7500 रुपये तक बढ़ चुकी है। इससे मारुति सुजुकी डिजायर अब 6.25 लाख रुपये से 9.36 लाख रुपये तक की एक्स शोरूम कीमत में मिलेगी। 

Swift- डिजायर की तरह मारुति सुजुकी स्विफ्ट की भी कीमत में 7500 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। इससे गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से 8.69 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

Baleno- मारुति की बलेनो की कीमतें भी 7500 रुपये बढ़ गई है। इससे अब आपको यह गाड़ी 5.99 लाख रुपये से लेकर 9.17 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में मिलेगी।   

Fronx- फ्रॉन्क्स के दामों में भी 7500 रुपये का इजाफा देखा गया है। इससे अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये से शुरू होकर 11.98 लाख रुपये तक जाती है। 

Ertiga- मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV अर्टिगा की कीमत तो 10,000 रुपये तक बढ़ चुकी है। इससे ग्राहकों को यह अब 8.85 लाख रुपये से शुरू होकर 12.99 लाख रुपये तक की एक्स शोरूम कीमत में मिलेगी। 

XL6- इसी तरह मारुति की XL6 की भी कीमत 10,000 रुपये बढ़ चुकी है। इससे 6 सीटर गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 11.57 लाख से 14.53 लाख तक जाने लगी है।  

Invicto- मारुति की इनविक्टो की कीमत तो 25000 रुपये तक बढ़ चुकी है। इससे अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 24.97 लाख रुपये से शुरू होकर 28.60 लाख तक रुपये तक पहुंच गई है।   

Grand Vitara- मारुति सुजुकी की विटारा की सबसे ज्यादा कीमत बढ़ाई गई है। यह एसयूवी अब 30,000 रुपये तक महंगी हो गई है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.77 लाख से 19.72 रुपये तक हो गई है। 

इसे भी पढ़ें-  Tata Sierra EV इस दिन होने जा रही है लॉन्च, अभी जानिए रेंज, फीचर्स और कीमत   

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 26 June 2026 at 13:13 IST