Tata Sierra EV इस दिन होने जा रही है लॉन्च, अभी जानिए रेंज, फीचर्स और कीमत

Tata Sierra EV Launch Date: टाटा सिएरा के इलेक्ट्रिक वेरियंट के लॉन्च को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन अब कंपनी इस गाड़ी को इस दिन लॉन्च करने जा रही है।

Tata Sierra
Tata Sierra | Image: Tata Motors

Tata Sierra EV Launch Date: Tata Motors की Sierra अपने लॉन्च के बाद से ही लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय गाड़ी बनी हुई है। पिछले वर्ष नवंबर में टाटा मोटर्स ने सिएरा का पेट्रोल और डीजल वेरियंट लॉन्च किया था। जिसके बाद से बाजार में लगातार सिएरा के इलेक्ट्रिक वेरियंट के लॉन्च को लेकर चर्चाएं चल रही थी।

लेकिन अब टाटा मोटर्स अपनी सिएरा का इलेक्ट्रिक वेरियंट लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स इसका प्रदर्शन पहले ही कर चुका है। लेकिन तब ये सिर्फ एक कॉन्सेप्ट कार की तरह प्रदर्शित हुई थी। लेकिन अब लंबी टेस्टिंग के बाद कंपनी टाटा सिएरा ईवी को पेश करने जा रहा है।    

हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक Tata Sierra EV की लॉन्च डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी Tata Sierra EV को 30 जून को लॉन्च करने जा रही है। 

कैसी होगी Tata Sierra EV 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टाटा मोटर्स अपनी सिएरा के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। कंपनी इसे दिखने में Sierra ICE वर्जन जैसा बना सकती है। लेकिन क्योंकि यह इलेक्ट्रिक वेरियंट होगा तो इसके फ्रंट में हेडलाइट्स में बदलाव होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। 

Advertisement
Uploaded image

रेंज क्या हो सकती है 

टाटा अपनी इस गाड़ी को 65 kWh और 75 kWh के 2 अलग-अलग मॉडल के साथ पेश कर सकती है। टाटा सिएरा की रेंज 500 Km की हो सकती है। 

Tata Sierra EV की कीमत क्या होगी 

Tata Sierra EV फीचर्स और कीमत में Tata Harrier से कम और Tata Curvv से ज्यादा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चला है कि Tata Sierra EV की शुरुआती कीमत 18 लाख से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 

Advertisement

ग्राहकों को मिलेंगे तीनों विकल्प 

Tata Sierra EV के लॉन्च से ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल के साथ इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी खरीदने का विकल्प मिलेगा, जो कि आज के दौर की बड़ी जरूरत भी है।  

इसे भी पढ़ें- Tata ने मचाया तहलका, बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी, इन 2 गाड़ियों के साथ IPL भी रहा बड़ा कारण

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड