Flipkart Sale में 8 जुलाई को होगा Moto G77 Power लॉन्च, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स, फटाफट जानिए

Moto G77 Power: इन दिनों फ्लिपकार्ट गोट सेल में जहां जबरदस्त ऑफर चल रहे हैं तो वहीं फ्लिपकार्ट पर नए-नए स्मार्टफोन भी लॉन्च हो रहे हैं। मोटोरोला बुधवार 8 जुलाई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च करने जा रहा है।

moto g77 power | Image: motorola

Moto G77 Power: इन दिनों फ्लिपकार्ट गोट सेल में जहां जबरदस्त ऑफर चल रहे हैं तो वहीं फ्लिपकार्ट पर नए-नए स्मार्टफोन भी लॉन्च हो रहे हैं। मोटोरोला बुधवार 8 जुलाई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के कई फीचर्स बता दिए हैं। 

Moto G77 Power के फीचर्स  

Moto G77 Power में 6.72 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स मिलेंगे जिससे यह कंपनी का एक मजबूत स्मार्टफोन होगा। फोन की स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i लगा होगा जो बेहद मजबूती प्रदान करेगा। 

मोटोरोला ने फोन की बैटरी की भी जानकारी दी है। इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगी होगी। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 3 दिन तक साथ निभाएगी। 

कैमरा के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं बताई गई है लेकिन जारी हुए फोटो देख लगता है कि फोन में डुअल या ट्रिपल कैमरा सेटअप लगा हो सकता है। हालांकि मोटोरोला ने बताया है कि Moto G77 Power में 50 MP वाला Sony Lytia 600 कैमरा लगा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। 

इसके अलावा फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस स्पीकर्स भी लगे होंगे। यह फोन पिंक, ब्लू और ब्लैक जैसे 3 कलर्स के साथ लॉन्च हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Flipkart Goat Sale 2026 में सबसे सस्ते मिल रहे हैं ये स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 7 July 2026 at 15:24 IST