Flipkart Goat Sale 2026 में सबसे सस्ते मिल रहे हैं ये स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

Flipkart Goat Sale 2026 में बड़े-बड़े ऑफर चल रहे हैं, हम आपको इस सेल में मौजूद सबसे सस्ते स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं।

smartphones
smartphones | Image: motorola

Flipkart Goat Sale 2026 में बड़े-बड़े ऑफर चल रहे हैं, हम आपको इस सेल में मौजूद सबसे सस्ते स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपको भी सस्ती कीमत में नया स्मार्टफोन लेना है तो आपके पास शानदार मौका है। 

कौन से हैं सबसे सस्ते फोन 

Ai Pulse 2-  इस फोन के 4GB+64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। स्मार्टफोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+डिस्प्ले मिलता है। फोन में 50 MP का रियर कैमरा है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इसमें 6000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके साथ चार्जर भी मिल रहा है।

Moto G35- इस फोन के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। इस फोन में 6.72 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट है। मोटोरोला के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और दूसरा 8 MP का कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इसमें 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है। इसके साथ 20W का चार्जर भी दिया गया है।  

Lava Blaze- लावा के इस फोन के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन पर HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है। फोन में 13 MP का मेन बैक कैमरा है। स्मार्टफोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इसमें 5000 mAh की लगाई गई है। इसके साथ चार्जर भी है।  

Advertisement
Uploaded image

HMD Vibe2 5G- इस फोन के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 6 GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। एचएमडी वाइब 2 में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और दूसरा AI कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इसमें 6000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके साथ 18W का चार्जर भी दिया गया है।  

इसे भी पढ़ें- Flipkart Goat Sale में गिरी Google Pixel 10 की कीमत, अब मिल रहा सिर्फ 64,999 रुपये में, जानिए ये सुनहरी डील

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड