MG Hector Tomahawk PHEV भारत में हुई लॉन्च, मिलेगी 1100 KM की जबरदस्त रेंज, जानिए फीचर्स और कीमत

MG Hector Tomahawk: MG Motor ने भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी का एक बेहद आक्रामक और स्पोर्टी अवतार पेश किया है। इसे 'MG Hector Tomahawk' नाम दिया गया है।

MG Hector Tomahawk PHEV | Image: MG

MG Hector Tomahawk: MG Motor ने भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी का एक बेहद आक्रामक और स्पोर्टी अवतार पेश किया है। इसे 'MG Hector Tomahawk' नाम दिया गया है। "टॉमहॉक" (Tomahawk) नाम अपने आप में पावर, शार्पनेस और अचूक वार का प्रतीक है, और यह नया एडिशन बिल्कुल इसी थीम पर तैयार किया गया है।

खास बात यह है कि यह ADAPT (एडवांस्ड ड्राइव आर्किटेक्चर प्लेटफ़ॉर्म टेक्नोलॉजी) टेक्नोलॉजी पर बनी पहली कार है। इससे यह भारत की पहली गाड़ी भी बन गई है जो मल्टी-न्यू एनर्जी व्हीकल (NEV) प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है। इसके साथ ही यह देश की पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार भी है। MG Hector Tomahawk EV वेरिएंट 517 KM की रेंज प्रदान करेगा तो वहीं MG Hector Tomahawk PHEV वेरिएंट 1100 KM की रेंज प्रदान करने की क्षमता रखता है। दोनों मॉडल 7 सीटर है। 

MG Hector Tomahawk के फीचर्स  

1. डार्क और अग्रेसिव डिजाइन- रेगुलर हेक्टर के क्रोम से भरे लुक को हटाकर Tomahawk एडिशन में 'ऑल-ब्लैक' और 'मैट फिनिश' थीम दी गई है। फ्रंट ग्रिल को पूरी तरह से डार्क गनमेटल ग्रे रंग में रंगा गया है। इसमें नए डिजाइन के 18-इंच या 19-इंच के ग्लॉस-ब्लैक अलॉय व्हील्स और टेलगेट पर खास 'Tomahawk' की ब्रांडिंग की गई है।

2. स्पोर्टी और प्रीमियम इंटीरियर-  केबिन को पूरी तरह से डार्क थीम में रखते हुए स्पोर्टी बनाया गया है। डैशबोर्ड पर 14-इंच का विशाल एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है, जिसे अब एक खास 'Tomahawk UI थीम' के साथ अपडेट किया गया है।

3. इंजन और पावरट्रेन (बेहतर परफॉरमेंस) हालांकि इंजन में कोई बदलाब नहीं किया गया है। 

4. सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स- इस एडिशन में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) के अलावा 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और जियो-फेंसिंग जैसी 75 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत और उपलब्धता 

MG Hector Tomahawk EV और MG Hector Tomahawk PHEV की बुकिंग अब भारत में MG डीलरशिप और कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी सितंबर 2026 में शुरू होगी। MG Hector Tomahawk PHEV के लिए टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी नवंबर 2026 में शुरू होगी।

Variant

Excite 7S

Exclusive 7S

Essence 5S

Essence 7S

Hector Tomahawk EV

19,49,800

21,99,800

22,99,800

23,49,800

Hector Tomahawk PHEV

 

25,69,800

 

27,79,800

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें- Kia Sorento: पहली हाइब्रिड SUV 7 सीटर कार इस दिन होगी भारत में लॉन्च

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 30 August 2026 at 15:19 IST