SUV का खेल बिगाड़ने आ रही है Kia Sorento, पहली हाइब्रिड 7 सीटर कार इस दिन होगी भारत में लॉन्च, अभी जानिए फीचर्स

Kia Sorento: दक्षिण कोरियाई कंपनी किआ भारत में अपनी नई प्रीमियम SUV कार Kia Sorento को लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि यह कंपनी की पहली हाइब्रिड SUV है।

Kia Sorento
Kia Sorento | Image: Kia India

Kia Sorento: दक्षिण कोरियाई कंपनी किआ भारत में अपनी नई प्रीमियम SUV कार Kia Sorento को लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि यह कंपनी की पहली हाइब्रिड SUV है। इसके साथ ही कंपनी अपनी इस गाड़ी से पहली बार थ्री-रो एसयूवी सेगमेंट में उतरने जा रही है। कंपनी ने अब Sorento की लॉन्च डेट के साथ कुछ फीचर्स की भी जानकारी दे दी है।  

कब हो रही है लॉन्च 

Kia Sorento को कंपनी अगले महीने 4 सितंबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। आप किआ के भारतीय यूट्यूब चैनल के जरिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं।   

कैसी होगी Kia Sorento

बता दें कि यह गाड़ी कंपनी की ग्लोबल SUV है जिसमें शानदार लुक, खास डिज़ाइन एलिमेंट्स, बेहतरीन इंटीरियर और प्रीमियम SUV का अनुभव मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस गाड़ी का एक्स्टीरियर के साथ इंटीरियर भी शानदार होगा। 

किआ सोरेंटो से पहली बार थ्री-रो एसयूवी सेगमेंट में उतरने जा रही है। अभी तक किआ की 5 सीटर एसयूवी ही भारतीय बाजार में उपलब्ध थी। लेकिन Sorento पहली 7 सीटर एसयूवी कार होगी। Kia Carens एक 7 सीटर गाड़ी जरूर है लेकिन ये SUV नहीं एक MPV कार है। 

Advertisement

किआ ने बताया है कि यह एक हाइब्रिड SUV कार होगी जो पेट्रोल-डीजल के साथ इलेक्ट्रिक वेरिएंट के अलग-अलग मॉडल में पेश होगी। 

कंपनी ने यह भी बताया है कि Sorento में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का फीचर मिलेगा। इससे गाड़ी के चारों टायर के जरिए सड़क पर जबरदस्त बैलंस मिलेगा।  

Advertisement

निर्माण हुआ शुरू

किआ ने बताया है कि आंध्र प्रदेश में स्थित कंपनी के अनंतपुर प्लांट में Kia Sorento का निर्माण शुरू हो चुका है। कंपनी के बताया है कि पहली यूनिट तैयार भी हो चुकी है। 

प्री बुकिंग हुई शुरू 

Kia Sorento की प्री बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है। ग्राहक किआ की डीलरशिप और कंपनी की भारतीय आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्री-बुकिंग करा सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक में होगी मारुति की नई बलेनो, जानिए लॉन्च डेट

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड