iPhone 18 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले Apple में हुआ बड़ा बदलाव, टिम कुक की जगह जॉन टर्नस बने नए CEO, AI होगी बड़ी चुनौती
Apple अपनी नई iPhone 18 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन इससे ठीक पहले कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव हो गया है। 65 वर्षीय टिम कुक (Tim Cook) ऐप्पल (Apple) के CEO का पद छोड़ चुके हैं और अब 1 सितंबर से जॉन टर्नस (John Ternus) ने apple के नए CEO के रूप में अपना पद संभाल लिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
Apple अपनी नई iPhone 18 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन इससे ठीक पहले कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव हो गया है। 65 वर्षीय टिम कुक (Tim Cook) ऐप्पल (Apple) के CEO का पद छोड़ चुके हैं और अब 1 सितंबर से जॉन टर्नस (John Ternus) ने apple के नए CEO के रूप में अपना पद संभाल लिया है। हालांकि इस बदलाव का ऐलान पहले ही अप्रैल के महीने में किया जा चुका था।
15 वर्षों से थे सीईओ
गौरतलब है कि टिम कुक पिछले 15 वर्षों से सीईओ के रूप में ऐप्पल का नेतृत्व कर रहे थे। टिम मार्च 1998 में ऐप्पल से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में जुड़े थे। लेकिन जब ऐप्पल के सह संस्थापक और पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स ने अपने स्वास्थ्य संबंधों के बाद सीईओ का पद छोड़ था। तब कंपनी ने टिम कुक का प्रमोशन करते हुए उन्हें सीईओ बनाया था। उसके बाद सन 2011 से ही टिम कुक ऐप्पल के सीईओ पद पर बने हुए हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी मार्केट वैल्यूशन वाली कंपनी बनाया
टिम कुक ने ऐप्पल को कई बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। कुक के कार्यकाल के दौरान ऐप्पल दुनिया की सबसे बड़ी मार्केट वैल्यूशन वाली कंपनी बनी। वर्ष 2018 में ऐप्पल पहली अमेरिकी कंपनी बनी थी, जिसकी मार्केट वैल्यूशन 1 ट्रिलियन डॉलर से पार पहुंची थी। आज ऐप्पल की मार्केट वैल्यूशन 3.6 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इस कारण दुनिया के कई देशों की जीडीपी से बड़ी ऐप्पल की मार्केट वैल्यूशन है।
टिम ऐप्पल नहीं छोड़ेंगे
बता दें कि भले ही जॉन टर्नस अब ऐप्पल के नए सीईओ बन चुके हैं लेकिन टीम कुक अभी भी ऐप्पल से जुड़े रहेंगे। अब 15 वर्ष तक सीईओ के पद पर कार्यरत रहने के बाद Tim Cook कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे। इस भूमिका में वह वैश्विक नीति-निर्माताओं के साथ संपर्क और कंपनी से जुड़े चुनिंदा मामलों पर काम करेंगे। टेरनस को ऐप्पल के निदेशक मंडल में भी शामिल किया गया है।
कौन हैं जॉन टेरनस
गौरतलब है कि जॉन टर्नस भी ऐप्पल में कोई नए नहीं हैं। वर्ष 2001 में वह एप्पल की प्रोडक्ट डिज़ाइन टीम में शामिल हुए थे और 2021 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। उन्होंने वर्षों से ऐप्पल के विभिन्न उत्पादों की हार्डवेयर इंजीनियरिंग की निगरानी करते हुए iPhone, iPad, AirPods और Mac के नए नए वेरिएंट को बेहतर से बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
सबसे पतले iPhone Air को किया लॉन्च
पिछले वर्ष लॉन्च हुए सबसे पतले iPhone Air और Macbook Neo को भी जॉन टर्नस के नेतृत्व वाली टीम ने लॉन्च किया था।
AI बनेगा बड़ी चुनौती
जॉन टर्नस उस समय ऐप्पल के सीईओ बने हैं जब कंपनी के लिए AI एक बड़ी रणनीतिक चुनौती बनकर उभर रहा है। ऐसे में टर्नस के लिए AI में ऐप्पल को मजबूत करने के साथ मजबूत इकोसिस्टम बेस्ड बिजनेस मॉडल और अपना कस्टमर बेस को बनाए रखने की बड़ी चुनौती सामने होगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 2 September 2026 at 22:01 IST