LPG e-KYC Deadline: केवाईसी नहीं कारवाई तो नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, बस 3 दिन बचे हैं, जानिए कैसे होगी घर बैठे पूरी
LPG e-KYC Deadline: सरकार ने पहले एलपीजी गैस सिलेंडर की KYC की लास्ट डेट 23 अगस्त रखी थी। लेकिन फिर इसको बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 रखा हुआ है। गैस कंपनियों का कहना है कि अगर उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कारवाई तो उनको अब नया सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
LPG e-KYC Deadline: भारत में एलपीजी गैस का इस्तेमाल सीधे-सीधे घर की रसोई से जुड़ा है। इसके साथ ही खाने पीने की छोटी से बड़ी दुकानें, रेस्टोरेंट और कई होटल भी एलपीजी गैस सिलेंडर पर ही निर्भर हैं। ऐसे में बहुत लोग घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का दुरुपयोग कर उसे अपने व्यापार के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस कारण सरकार ने एलपीजी गैस उपभोक्ताओं से उनका केवाईसी करवाना अनिवार्य कर रखा है। सरकार ने पहले एलपीजी गैस सिलेंडर की KYC की लास्ट डेट 23 अगस्त रखी थी। लेकिन फिर इसको बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 रखा हुआ है। गैस कंपनियों का कहना है कि अगर उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कारवाई तो उनको अब नया सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।
अच्छी बात यह भी है कि आपको अपने LPG गैस सिलेंडर की e-KYC करवाने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से e-KYC ही करवा सकते हैं। हम आपको ई-केवाईसी करवाने का पूरा तरीका बताने जा रहे हैं।
कैसे LPG की e-KYC करें
- सबसे पहले आपको अपनी गैस कंपनी की ऐप डाउनलोड करनी है। उदाहरण के तौर पर अगर आपकी एचपी गैस (HP Gas) है तो प्ले स्टोर से HP Pay ऐप डाउनलोड करें। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध है।
- इसके साथ ही बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन के लिए आपको एक और ऐप Aadhar Face RD भी डाउनलोड करनी है।
- अब आपको अपनी गैस कंपनी की ऐप खोलकर अपना पंजीकरण करना है। यहां आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही रजिस्टर करें इसके लिए आपको ओटपी की आवश्यकता भी होगी।
- फिर 4 नंबर का MPIN सेट करें। इसके बाद MPIN से लॉग इन करें और लोकेशन एक्सेस की अनुमती दें।
- अब My HP सेक्शन में जाकर LPG पर क्लिक करें। इसके बाद e-KYC को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर कुछ शर्तें दिखाई देगी जिन्हें पढ़कर अपनी अनुमति प्रदान करें।
- फिर आपको इसी पेज पर Capture Face का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद Aadhar Face RD ऐप को चेहरे की स्कैनिंग की अनुमति देने के लिए While Using The App।
- फिर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए I am aware…लिखी लाइन पर चेक मार्क कर अपनी e-kyc पूरी करें।
यहां यह भी ध्यान दें कि अगर आपका आधार बायोमेट्रिक लॉक है तो इसे अनलॉक करें क्योंकि इसके बिना ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी। इसके लिए mAadhar ऐप डाउनलोड कर अपने आधार से रजिस्टर करें।
नोट- हमने आपको यह पूति प्रक्रिया HP Pay ऐप के अनुसार बताई है। लेकिन इंडेन और भारत गैस यूजर्स भी इसी प्रक्रिया से ही e-KYC करा सकते हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 29 August 2026 at 09:50 IST