WhatsApp Voice Note को सबके सामने सुनने में होती है परेशानी, इस ट्रिक से करें टेक्स्ट मैसेज में कन्वर्ट, जानिए पूरा तरीका

WhatsApp Voice Note: किसी वॉयस नोट को सार्वजनिक तौर पर स्पीकर पर सुनने में कई बार असहजता महसूस होती है। लेकिन हम आपको Voice Message Transcripts फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप वॉयस नोट को टेक्स्ट में बदलकर सुनने की जगह आसानी से पढ़ सकते हैं।

Russia Attempts To Fully Block Service of WhatsApp Amid Push for State Messaging App | Image: Reuters

WhatsApp Voice Note एक ऐसा फीचर है जिससे अनपढ़ या कम पढे लिखे लोग भी एक दूसरे को मैसेज आसानी से भेज सकते हैं। लेकिन किसी वॉयस नोट को सार्वजनिक तौर पर स्पीकर पर सुनने में कई बार असहजता महसूस होती है। लेकिन हम आपको Voice Message Transcripts फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप वॉयस नोट को टेक्स्ट में बदलकर सुनने की जगह आसानी से पढ़ सकते हैं।  

क्या है फीचर 

WhatsApp यूजर्स को Voice Message Transcripts का एक शानदार फीचर प्रदान करता है। यह कोई नया फीचर नहीं है बल्कि ये 2024 में पेश हुआ था। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी वॉयस नोट को टेक्स्ट में कन्वर्ट कर आसानी से पढ़ सकते हैं। इससे अब अभी भी और कहीं भी किसी कान्टैक्ट द्वारा भेजा गया वॉयस मैसेज पढ़ सकते हैं। 

अच्छी बात यह भी है कि व्हाट्सऐप की पॉलिसी के तहत यह फीचर भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है। इसका मतलब है कि मैसेज को केवल भेजने वाला और प्राप्त करने वाला ही पढ़ सकता है। 

कैसे करें फीचर का इस्तेमाल 

एंड्रॉयड यूजर्स 

1. सबसे पहले आप फोन में व्हाट्सऐप को खोलें
2. अब आप राइट साइड पर दिख रही थ्री डॉट्स पर टैप करें। 
3. इसके बाद आपको चैट्स सेक्शन पर जाना है।
4. फिर Voice Message Transcripts पर टैप करते हुए ऑन कर दीजिए।
5. अब आप यहां भाषा का चुनाव करें। 
6. अब जब भी आपको कोई नया वॉइस नोट प्राप्त होगा, तो आपको व्हाट्सऐप में Transcribe बटन मिलेगा। इस बटन के इस्तेमाल से आप वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में कन्वर्ट कर अपनी सुविधा से पढ़ सकेंगे। 

iOS यूजर्स 

आईफोन में व्हाट्सऐप में प्रोफाइल आइकान पर जाएँ। 

इसके बाद चैट्स सेक्शन में जाकर Voice Message Transcripts फीचर को ऑन कर दें। 

फिर आपको व्हाट्सऐप में Transcribe बटन मिलेगा। इस बटन के इस्तेमाल से आप वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में कन्वर्ट कर अपनी सुविधा से पढ़ सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें- Apple में हुआ बड़ा बदलाव, जॉन टर्नस बने नए Apple CEO

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 2 September 2026 at 23:50 IST