John Ternus होंगे नए Apple CEO, पिछले 25 वर्षों से ऐप्पल में काम करने का अब मिला इनाम, जानिए उन्हें ही क्यूं सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Tim Cook के Apple CEO पद के छोड़ने के ऐलान के साथ ही कंपनी के नए सीईओ की भी घोषणा हो गई है। ऐप्पल ने बाहर से किसी नए व्यक्ति की जगह कंपनी में पहले से काम कर रहे John Ternus पर अपना भरोसा जताया है।
Tim Cook के Apple CEO पद के छोड़ने के ऐलान के साथ ही कंपनी के नए सीईओ की भी घोषणा हो गई है। ऐप्पल ने बाहर से किसी नए व्यक्ति की जगह कंपनी में पहले से काम कर रहे John Ternus पर अपना भरोसा जताया है। ऐप्पल के बोर्ड ने Ternus का प्रमोशन करते हुए उन्हें कंपनी के नए सीईओ बनाने का बड़ा निर्णय लिया है।
25 वर्षों से ऐप्पल में कर रहे हैं काम
अमेरिकी कंपनी ऐप्पल ने John Ternus को अपना नया CEO नियुक्त किया है, लेकिन वो ऐप्पल में नए नहीं हैं। Ternus पिछले 25 वर्षों से apple के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने ऐप्पल की प्रोडक्ट डेवलपमेंट टीम में अहम भूमिका निभाई है। वर्तमान में Ternus ऐप्पल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पर कार्यरत हैं। गौरतलब है कि iPhone, iPad, AirPods, Apple Watch से लेकर Mac तक लगभग सभी डिवाइस के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
2021 से उनमें ऐप्पल का भविष्य देखा जाने लगा
सन 2021 में जब से John Ternus को Apple की एग्जीक्यूटिव टीम का हिस्सा बनाया गया था तभी से उनमें भविष्य का सीईओ देखा जाना लगा था। अब कंपनी ने एग्जीक्यूटिव टीम से John Ternus को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। इस चुनाव के पीछे उनकी ऐप्पल डिवाइस के प्रति टेक्निकल समझ और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में उनके लंबे अनुभव जैसे मुख्य कारण रहे होंगे।
अभी सीईओ कुक ही रहेंगे
65 वर्षीय टिम कुक ने अपने सीईओ पद छोड़ने का अभी ऐलान जरूर किया है लेकिन वो अभी सीईओ बने रहेंगे। कुक 30 अगस्त 2026 को अपने सीईओ का पद आधिकारिक रूप से छोड़ देंगे। जिसके बाद 1 सितंबर 2026 से John Ternus ऐप्पल के सीईओ का पद आधिकारिक रूप से संभाल लेंगे। इस दौरान कुक नए सीईओ बनने वाले Ternus को सीईओ के पद से जुड़े सभी कामों को समझाने में उनकी सहायता करते रहेंगे।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 21 April 2026 at 15:12 IST