Apple को दुनिया के कई देशों की GDP से बड़ा बनाने के बाद, Tim Cook ने किया ऐलान, 15 वर्ष बाद छोड़ेंगे CEO का पद, हुए भावुक

पिछले 15 वर्षों से Apple CEO रहे Tim Cook ने अब अपने पद से हटने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ ऐप्पल का अब नया सीईओ कौन होगा इसका भी ऐलान कर दिया गया है। 2011 से सीईओ बने टिम कुक ने ऐप्पल को कई बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है।

Tim Cook
Apple is bringing new features for iPhone users in India next month. | Image: Reuters

Apple में सबसे बड़े ऐलान हर वर्ष सितंबर में iPhone लॉन्च के दौरान होते हैं। इस वर्ष सितंबर से पहले अप्रैल में ही एक बड़ा ऐलान हो गया है। पिछले 15 वर्षों से Apple CEO रहे Tim Cook ने अब अपने पद से हटने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ ऐप्पल का अब नया सीईओ कौन होगा इसका भी ऐलान कर दिया गया है। कंपनी के बोर्ड ने नए सीईओ के नाम पर मुहर लगा दी है। अमेरिकी कंपनी ऐप्पल ने John Ternus को अपना नया CEO नियुक्त किया है। 

अभी सीईओ कुक ही रहेंगे 

65 वर्षीय टिम कुक ने अपने सीईओ पद छोड़ने का अभी ऐलान जरूर किया है लेकिन वो अभी सीईओ बने रहेंगे। कुक 30 अगस्त 2026 को अपने सीईओ का पद आधिकारिक रूप से छोड़ देंगे। जिसके बाद 1 सितंबर 2026 से John Ternus ऐप्पल के सीईओ का पद आधिकारिक रूप से संभाल लेंगे। इस दौरान कुक नए सीईओ बनने वाले Ternus को सीईओ के पद से जुड़े सभी कामों को समझाने में उनकी सहायता करते रहेंगे।   

ऐप्पल नहीं छोड़ेंगे टिम, 1998 से जुड़े हुए हैं  

Tim Cook भले ही ऐप्पल सीईओ का पद छोड़ने जा रहे हैं लेकिन वो ऐप्पल नहीं छोड़ेंगे। ऐप्पल के सह संस्थापक और पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) ने अपने स्वास्थ्य संबंधों के बाद सीईओ का पद छोड़ था। जिसके बाद कंपनी ने टिम कुक का प्रमोशन करते हुए उन्हें सीईओ बनाया था। हालांकि टिम कुक मार्च 1998 में ऐप्पल से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में जुड़े थे। अब 15 वर्ष तक सीईओ के पद पर कार्यरत रहने के बाद Tim Cook कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे। 

ऐप्पल को कई बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचाया 

ऐप्पल को खड़ा करने वाले स्टीव जॉब्स के हटने के बाद काफी सवाल खड़े हुए थे कि अब ऐप्पल का क्या होगा। क्या Tim Cook ऐप्पल को उस प्रकार चला पाएंगे जैसे स्टीव जॉब्स चला रहे थे। लेकिन 2011 से सीईओ बने टिम कुक ने ऐप्पल को कई बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। कुक के कार्यकाल के दौरान ऐप्पल दुनिया की सबसे बड़ी मार्केट वैल्यूशन वाली कंपनी बनी। वर्ष 2018 में ऐप्पल पहली अमेरिकी कंपनी बनी थी, जिसकी मार्केट वैल्यूशन 1 ट्रिलियन डॉलर से पार पहुंची थी। आज ऐप्पल की मार्केट वैल्यूशन 3.6 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इस कारण दुनिया के कई देशों की जीडीपी से बड़ी ऐप्पल की मार्केट वैल्यूशन है।

Advertisement

भावुक हुए टिम कुक 

Tim Cook ने एक पत्र जारी किया जिसमें वो काफी भावुक हो गए। इस पत्र में उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से उनके जीवन की हर सुबह की शुरुआत ऐप्पल यूजर्स की ईमेल से होती रही है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि वो ऐप्पल यूजर्स को अलविदा नहीं कर रहे हैं। यह एक बदलाव  का समय है। टिम कुक ने सभी ऐप्पल यूजर्स को धन्यवाद और आभार जताया कि उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी और महान कंपनी का सीईओ बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

इसे भी पढ़ें- iPhone 17 फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता, जानिए इस बंपर ऑफर को

Advertisement

 

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड